---विज्ञापन---

हिमाचल

kangana Ranaut के लिए आसान नहीं होगी जीत, मंडी सीट पर कुछ ऐसा है जातीय समीकरण

Kangana Ranaut Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 का बिगुल बज गया है। इसे लेकर राजनीतिक पार्टियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। इस बार हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से कंगना रनौत चुनावी मैदान में हैं। आइए जानते हैं कि मंडी सीट पर क्या है जातीय समीकरण।

Kangana Ranaut Lok Sabha Election 2024 : देश में लोकसभा चुनाव 2024 सात चरणों में होगा। पहले चरण के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अब राजनीतिक दलों के उम्मीदवार भी चुनावी मैदान में कूद पड़े हैं। इस बार भारतीय जनता पार्टी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत को हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से टिकट दिया है। आइए जानते हैं कि कंगना रनौत को चुनाव में क्या लाभ मिलेगा और मंडी का क्या जातीय समीकरण है।

जानें क्या है जातीय समीकरण

---विज्ञापन---

बॉलीवुड में अपना लोहा मनवा चुकीं एक्ट्रेस कंगना रनौत अब राजनीति में अपना दम दिखाने के लिए तैयार हैं। उनका जन्म मंडी में ही हुआ था। ऐसे में वह मंडी की मूल निवासी भी हैं, जिसका लाभ लोकसभा चुनाव में मिलेगा। साथ ही कंगना राजपूत बिरादरी से आती है और मंडी में राजपूत वोटरों की संख्या अधिक है। चुनाव में कंगना को बिरादरी का फायदा मिलेगा। इस सीट पर अनुसूचित जातियों के वोटरों की संख्या भी ठीकठाक है, जोकि भाजपा के समर्थक माने जाते हैं।

यह भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव से पहले मिला नोटों का जखीरा, गिनते-गिनते हांफ गए अधिकारी, देखें Video

---विज्ञापन---

कांग्रेस की प्रतिभा सिंह वर्तमान में हैं सांसद

साल 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के कब्जे में मंडी सीट थी, लेकिन इस वक्त कांग्रेस का कब्जा है। सांसद रामस्वरूप शर्मा की मौत के बाद मंडी में साल 2021 में उपचुनाव हुआ था। कांग्रेस की प्रतिभा सिंह ने जीत हासिल की थी। हालांकि, इस बार उन्होंने चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। इस बार भाजपा ने कंगना रनौत को मंडी से उम्मीदवार बनाकर कांग्रेस की मुश्किल बढ़ा दी है। हिमाचल में वर्तमान में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में कंगना के लिए भी जीत आसान नहीं होगी। हालांकि, कांग्रेस ने अभी तक उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं की है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : मंडी से चुनाव लड़ेंगी कंगना, वरुण गांधी का कटा टिकट, BJP ने जारी की 5वीं सूची, देखें पूरी List

फिर मंडी पर कब्जा करना चाहती है भाजपा

---विज्ञापन---

भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर मंडी सीट वापस लेना चाहती है। इसे लेकर पार्टी ने एक्ट्रेस कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतारा है। पिछले कुछ दिनों से कंगना हिमाचल प्रदेश में एक्टिव नजर आ रही हैं। वे अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां में रहती हैं। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में एक जून को मतदान होगा।

First published on: Mar 25, 2024 06:50 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola