BSF Jawan Lynched: गुजरात के खेड़ा जिले में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के एक 42 साल के जवान की कथित रूप से एक परिवार के सात सदस्यों ने पीट-पीट कर हत्या (BSF Jawan Lynched) कर दी। BSF जवान मेलाजी वाघेला की पत्नी मंजुला बेन ने घटना को सुनियोजित हत्या बताया है। बता दें कि वारदात में शामिल सभी 7 आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।
मंजुला बेन ने कहा कि यह एक सुनियोजित हत्या थी। कई अन्य लोग झाड़ियों के पीछे छिपे हुए थे। उन्होंने कहा कि हम उनसे (आरोपियों) बात करने गए थे, लेकिन उन्होंने मेरे पति पर पीछे से हमला किया। साथ ही मुझे और मेरे बेटे की पिटाई भी की। मैंने मदद के लिए अपने भतीजे को फोन किया, जिसने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
और पढ़िए –जम्मू के सिधरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, चार आतंकी ढेर
क्या है पूरा मामला
FIR के मुताबिक, नदियाद तहसील के वनीपुरा गांव के शैलेश उर्फ सुनील जादव ने वाघेला की बेटी का अश्लील वीडियो बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया था। इसकी जानकारी के बाद वाघेला अपने बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ शैलेश के घर गए और उनकी बेटी के वीडियो को ऑनलाइन पोस्ट करने पर शैलेश को फटकार लगाई। थोड़ी देर बाद आरोपी शैलेश के परिवार के 7 सदस्यों ने BSF जवान और उनके परिवार पर धारदार हथियारों से हमला (BSF Jawan Lynched) कर दिया।
मौके पर ही हो गई थी जवान की मौत
नडियाद के पुलिस उपाधीक्षक वीआर बाजपेयी ने संवाददाताओं से कहा कि वाघेला के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिकारी ने कहा कि उनके बेटे नवदीप को भी सिर में गंभीर चोटें आईं और उनकी पत्नी भी घायल हो गईं।
और पढ़िए – जम्मू-कश्मीर: शोपियां में आतंकियों की फायरिंग, बाल-बाल बचा शख्स
चकलासी थाने में रविवार की रात भारतीय दंड संहिता की 302 (हत्या), 307 (हत्या का प्रयास), 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाना), 504 (जानबूझकर अपमान) और 143 (गैरकानूनी सभा) सहित विभिन्न भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
1 day agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 day agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
2 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
10 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
14 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
15 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
16 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines