Gujarat Boat Accident Inside Story Vadodara tragedy: गुजरात के वडोदरा में हरनी झील में एक नाव के पलटने से गुरुवार को 14 बच्चों और दो शिक्षकों की मौत हो गई। इस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। बताया जाता है कि स्कूली बच्चे वोटिंग करने के लिए झील पर गए हुए थे। ऐसे में यह सवाल उठ रहा है कि इन मौतों का जिम्मेदार कौन है और किसकी लापरवाही से इतना बड़ा हादसा हुआ? आइए जानते हैं…
नाव पर 26 लोग थे सवार
मिली जानकारी के मुताबिक, नाव पर कुल 26 लोग सवार थे। इसमें स्कूली बच्चे और टीचर्स शामिल थे। सभी न्यू सनराइज स्कूल के थे। लापरवाही का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि नाव में 16 बच्चों के बैठने की क्षमता थी, लेकिन 26 बच्चों को बैठाया गया था। बच्चे पिकनिक मनाने के लिए हरनी झील आए थे।
किसी ने भी नहीं पहनी थी लाइफ जैकेट
बताया जाता है कि किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी। अगर किसी ने भी लाइफ जैकेट पहनी होती तो इतना बड़ा हादसा नहीं होता। किसी मां की गोद सूनी न होती और कोई अनाथ नहीं होता। स्थानीय विधायक केउर रोखड़िया ने कहा कि मामले के जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन इस समय पहली प्राथमिकता बच्चों की जान बचाना है।
पीएम मोदी ने हादसे पर व्यक्त किया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। प्रधानमंत्री ने बताया कि स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करा रहा है।
पीड़ितों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश
हादसे पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि हरनी झील में बच्चों की डूबने से हुई मौत की घटना बेहद दर्दनाक है। राहत और बचाव कार्य जारी है। पीड़ितों को तुरंत इलाज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। सीएम पटेल ने हादसे की उच्च स्तर की जांच के आदेश दिए हैं। वडोदरा जिला मजिस्ट्रेट विस्तृत जांच कर 10 दिनों में राज्य सरकार को रिपोर्ट सौंपेंगे।
‘जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई’
वडोदरा की सांसद रंजनबेन धनंजय भट्ट ने बताया कि जिम्मेदार व्यक्तियों के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हादसे की वजह क्षमता से अधिक बच्चों को नाव में बैठाना है।
यह भी पढ़ें:
Viral Video: 7 साल खुदाई, 20 मीटर गहराई…कैसे मिला PM मोदी के गांव में 2800 साल पुराना शहर?
गुजरात के वडोदरा में बड़ा हादसा, बच्चों से भरी नाव पलटी; अबतक 16 की मौत; PM मोदी ने जताया शोक
संबंधित खबरें
छुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
1 day agoमां पर मारपीट का आरोप, दादा-दादी संग रहना चाहता है किशोर
1 day agoदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर क्या काम पूरा हुआ और कहां बाकी है? जानें अपडेट
2 days agoपंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
3 days agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
5 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
5 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
6 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
6 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines