Gujarat Bhavnagar Road Accident: गुजरात के भावनगर में आज अलसुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। निजी ट्रेवल्स की बस डंपर में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 10 सवारियां घायल हुई हैं, जिन्हें भावनगर के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बस सूरत से राजुला की तरफ जा रही थी। बस सवारियों ने ही हादसे की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
यह भी पढ़ें:‘संबंध सहमति से बने थे’; रेप के आरोप लगे तो सह नहीं पाया, दिवंगत मां की अस्थियों के पास मिला मृत
नेशनल हाईवे पर ट्रैपज के पास हादसा
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने ही राहगीरों की मदद से डैमेज बस से घायलों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से कुछ घायलों को नाजुक हालत के चलते बड़े अस्पताल में भी रेफर किया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन बुरी तरह डैमेज हो गए। बस का पिछला हिस्सा मुड़ गया। हादसा भावनगर-सोमनाथ नेशनल हाईवे पर तालुका गांव के ट्रैपज के पास हुआ। पुलिस अधीक्षक हर्षद पटेल ने हादसे की पुष्टि की और बतायरा कि हादसा सुबह करीब 6 बजे हुआ, जब बस भावनगर से महुआ जा रही थी। बस ने डंपर को पीछे से टक्कर मारी।
यह भी पढ़ें:Atul Subhash के आरोपी पुलिस के हाथ कैसे लगे? निकिता की एक गलती ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
आगरा-यमुना एक्सप्रेसवे पर भी हादसा
दूसरी ओर एक हादसा उत्तर प्रदेश के आगरा में आगरा-यमुना एक्सप्रेसवे पर हुआ। खंदौली में सोमवार रात डेढ़ बजे के करीब कैंटर को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में कैंटर चालक और कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही मौत हाे गई। कार गाजियाबाद के लोनी निवासी अनिल कुमार सिंह की थी, जो गोरखपुर से नोएडा लौट रहे थे। हादसे में आगरा नंबर वाली कार का चालक भी गंभीर घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कैंटर ओवरटेकिंग लेन में आ गया था। कैंटर का चालक केबिन से निकलकर एक्सप्रेस-वे पर खड़ा था कि कार से टक्कर से उछलकर दूर जा गिरा।
यह भी पढ़ें:छोटी-सी चूक से 6 जिंदगियां खत्म, 7 लोग गंभीर घायल; छत्तीसगढ़ के बालोद में हुए हादसे की इनसाइड स्टोरी
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
3 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
4 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
6 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines