Gujarat Assembly Election: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले महीने दो चरणों में होने वाले चुनाव के लिए अभियान शुरू करने जा रही है। दरअसल, राज्य को और विकसित करने के लिए क्या किया जाना चाहिए, इस पर 10 मिलियन से अधिक लोगों से प्रतिक्रिया के लिए सभी 182 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करते हुए ‘अग्रसार गुजरात’ नाम से अभियान शुरू करेगी। यह अभियान 15 नवंबर तक समाप्त होने के बाद भाजपा राज्य के लिए अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी।
पार्टी के एक पदाधिकारी ने कहा कि भाजपा एक और पांच दिसंबर को होने वाले चुनाव से पहले राज्य भर के मतदाताओं से बातचीत करने और मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए नई नीतियों और सुझावों पर उनके विचार जानने के लिए केंद्रीय मंत्रियों की भी प्रतिनियुक्ति करेगी।
अभी पढ़ें – ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में तिरंगा लेकर चल रहे कांग्रेस नेता का हुआ निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक
राज्य ईकाई के सदस्यों समेत सीनियर नेता निर्वाचन क्षेत्रों का दौरा करेंगे
पदाधिकारी ने कहा कि राज्य इकाई के सदस्यों समेत सीनियर नेता सभी निर्वाचन क्षेत्रों की यात्रा करेंगे, लोगों के साथ बातचीत करने के लिए घर-घर रुकेंगे। इसके अलावा विभिन्न समूहों जैसे पेशेवरों, कलाकारों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए विशिष्ट बैठकें आयोजित करेंगे।
मतदाता पार्टी की वेबसाइट और 7878182182 नंबर पर मिस्ड कॉल के अलावा सभी निर्वाचन क्षेत्रों में लगाए गए सुझाव पेटियों के माध्यम से विचार दे सकेंगे। पदाधिकारी ने कहा, “पार्टी राज्य और केंद्र की योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ेगी, जिनमें वे लोग भी शामिल हैं जो राज्य में काम कर रहे हैं और अन्य राज्यों से हैं, इस राज्य में रह रहे हैं।”
केंद्रीय मंत्रियों के दौरे का भी तैयार किया जा रहा है कार्यक्रम
केंद्रीय मंत्रियों के लिए राज्य का दौरा करने और मतदाताओं से बातचीत करने का कार्यक्रम भी तैयार किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सूरत में काम करने वाले पेशेवरों से बातचीत करेंगे। साथ ही औद्योगिक श्रमिकों से मुलाकात करेंगे।
अभी पढ़ें – G 20 Summit In India: पीएम मोदी ने किया G 20 का लोगो-थीम और वेबसाइट लॉन्च, कही यह बात
भाजपा की युवा शाखा के प्रमुख तेजस्वी सूर्य पहली बार के मतदाताओं से बातचीत करेंगे। अधिकारी ने कहा, “वरिष्ठ मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर, स्मृति ईरानी, गिरिराज सिंह और विजय रूपाला भी राज्य के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करेंगे।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
1 min agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
19 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines