Ahmedabad Schools Bomb Threat Email: दिल्ली-नोएडा के प्राइवेट स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिलने का मामला सुलझा नहीं था कि गुजरात के अहमदाबाद शहर के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिल गई। आज सुबह शहर के 7 स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले, जिसे पढ़ते ही हड़कंप मच गया। आनन फानन में प्रिंसिपल ने ईमेल मिलने की जानकारी पुलिस को दी।
पुलिस विभाग के आला अधिकारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रशासन के अधिकारी, फायर ब्रिगेड, एंबुलेंस, डॉग स्कवाड और बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा। तीनों स्कूलों को खाली करा दिया गया है। बच्चों को बिना बैग दिए घर भेज दिया गया है। डॉग स्कवाड के साथ बम निरोधक दस्ता स्कूलों का कोना-कोना खंगाल रहा है। खबर लिखे जाने तक स्कूलों में सर्च जारी है।
इन स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चांदखेड़ा जोन-2 के ONGC केंद्रीय विद्यालय, वस्त्रापुर जोन-1 के एशिया इंग्लिश स्कूल, घाटलोडिया जोन-1 के अमृता विद्यालय, घाटलोडिया जोन-1 के ही कालोरेक्स स्कूल, सैटेलाइट आनंद निकेतन, आर्मी कैंट के चांदखेड़ा केन्द्रीय विद्यालय, बोपल DPS स्कूल के प्रशासन को धमकी भरे ईमेल मिले हैं।
वहीं स्कूलों में सर्च ऑपरेशन के बाद कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली और कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। कुछ भी नहीं मिला, ऐसा लगता है, जैसे किसी ने पैनिक क्रिएट करने के लिए अफवाह उड़ाई है। फिर भी स्कूलों को खाली करा दिया गया है। हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं। साइबर सेल टीम ईमेल भेजने वाले को ट्रेस करने में जुटी है। अगर यह किसी की बदमाशी हुई तो उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:शराब ऑफर करते, अश्लील-अभद्र हरकतें करते…Radhika Khera के कांग्रेस नेताओं पर सनसनीखेज आरोप
दिल्ली-नोएडा के 150 स्कूलों को मिली थी धमकी
बता दें कि गत एक मई को दिल्ली-नोएडा के करीब 150 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ईमेल भेजकर और फायर ब्रिगेड को फोन करके धमकी दी गई थी। दिल्ली पुलिस ने स्कूलों को खाली कराकर डॉग स्कवाड के साथ स्कूलों को 2-2 बार खंगाला, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था। दिल्ली पुलिस के साइबर सेल ने उस ईमेल ID को ट्रेस किया, जिससे मैसेज भेजकर धमकी दी गई थी।
ईमेल ID रूस का था और रूस के सर्वर से ही इसे भेजा गया था। वहीं ईमेल में जो मैसेज लिखा था, वह सभी स्कूलों को मिली ईमेल में एक जैसा था। ID ट्रेस करने के लिए इंटेलिजेंस टीमों का सहयोग भी लिया गया। जिस कंपनी का ईमेल ID है, उससे भी संपर्क किया गया, लेकिन अभी तक ईमेल भेजने वाले का सुराग नहीं लग पाया है। अब पुलिस दिल्ली-नोएडा के स्कूलों और अहमदाबाद के स्कूलों को मिली ईमेल का कनेक्शन तलाश करेगी।
यह भी पढ़ें:OMG! 120 फीट ऊंचाई से झील में कूदे 2 युवक, एक की मौत; वीडियो देख सूख जाएंगी सांसें
संबंधित खबरें
पंजाब और गुजरात सरकार ने बढ़ाया 3% DA, जानें किसे कितना मिलेगा एरियर
20 hrs agoसूरत में Free Fire और इंस्टाग्राम विवाद में डबल मर्डर, चाकू मारकर हत्या
2 days agoमोबाइल तोड़ने पर बेरहम बेटी ने पिता को मार डाला, कुकर के ढक्कन से किए वार
2 days agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
3 days agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
3 days agoपिता ने फोन फेंका तो कुकर के ढक्कन से पीट-पीटकर मार डाला; चाकू भी घोंपा
3 days ago'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
6 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
6 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
7 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines