Ahmedabad-Ambaji Rail Route: शक्तिपीठ अम्बाजी मंदिर की थीम पर बनेगा रेलवे स्टेशन; जानें कहां तक पहुंचा काम?

Gujarat Ahmedabad-Ambaji Rail Project: अहमदाबाद-अम्बाजी को रेल नेटवर्क प्रोजेक्ट के तहत शक्तिपीठ अम्बाजी में रेलवे स्टेशन बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है।

Gujarat Ahmedabad-Ambaji Rail Project

Gujarat Ahmedabad-Ambaji Rail Project: गुजरात की भूपेंद्र पटेल सरकार प्रदेश के हर एक कोन तक विकास को पहुंचाना चाहती हैं। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा कई जरूरी कदम उठाए गए हैं। साथ ही राज्य के अलग- अलग हिस्सों में कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इसी कड़ी में अहमदाबाद-अम्बाजी को रेल नेटवर्क पर भी काम हो रहा है। जल्द ही लोग अहमदाबाद से 183 किलोमीटर दूर अम्बाजी तक ट्रेन से पहुंच पाएंगे। शक्तिपीठ अम्बाजी में रेलवे स्टेशन बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। साल 2027 तक अहमदाबाद और अंबाजी के बीच ट्रेन चलने की उम्मीद की जा रही है।

116 किमी लंबी होगी रेलवे लाइन

बता दें कि आज के समय में अहमदाबाद से अम्बाजी के लिए सिर्फ सड़क के रास्ते का विकल्प है। अहमदाबाद-अंबाजी के बीच ट्रेन चलाने के लिए इन दिनों मेहसाणा के पास तरंगा से अंबाजी से आबू रोड तक करीब 116 किमी लंबी नई रेलवे लाइन बिछाने का काम चल रहा है। इस रेलवे लाइन के शुरू होने के बाद अहमदाबाद और दिल्ली से अंबाजी तक सीधे ट्रेन से यात्रा जाया जा सकेगा। यह रेलवे लाइन 6 नदियों, 60 गांवों के बीच से गुजरेगी। इस प्रोजेक्ट 4 फेज में पूरा किया जाएगा। इससे राज्य के 3 जिलों के 104 गांवों को फायदा होगा।

शक्तिपीठ अम्बाजी मंदिर की थीम पर बनेगा स्टेशन

इस रेलवे लाइन के लिए राजस्थान के मेहसाणा, बनासकांठा, साबरकांठा, सिरोही, न्यू तरंगा हिल, सतलासाना, मुमनावास, महुदी, दलपुरा, रूपपुरा, हदद पर करीब 15 स्टेशन बनाए जाएंगे। अम्बाजी रेलवे स्टेशन के निर्माण का शुरू हो चुका है। मंदिर के पास चिकला गांव क्षेत्र में अंबाजी स्टेशन के प्लेटफॉर्म और स्टेशन की बिल्डिंग तैयार की जा रही है। अम्बाजी स्टेशन शक्तिपीठ अम्बाजी मंदिर की थीम पर बनाया जाएगा।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ