Gujarat Weather: गुजरात में अचानक बदला मौसम, IMD से जानें- 7 दिन तक कैसा रहेगा मौसम?

Gujarat Weather Update: गुजरात के तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। राज्य से अब ठंड धीरे-धीरे जा रही है और गर्मी बढ़ रही है। मौसम विभाग ने गुजरात में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

Gujarat Weather Update (44)
विज्ञापन

Gujarat Weather Update: गुजरात में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसके साथ ही राज्य के तापमान में भी लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। राज्य के लोगों को सुबह और शाम को ठंड और दोपहर में गर्मी महसूस हो रही है। राज्य से अब ठंड धीरे-धीरे जा रही है और गर्मी बढ़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने गुजरात में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा।

अगले 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अहमदाबाद केंद्र के वैज्ञानिक प्रदीप शर्मा ने बताया कि गुजरात में अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। अगले 5 दिनों में तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा, लेकिन तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। अब मौसम बदल रहा है, जिसमें जमीन थोड़ी गर्म हो रही है। राज्य में फिलहाल तापमान धीरे-धीरे बढ़ रहा है। यदि हवा पूर्व से चलेगी, तो दक्षिण में थोड़ी गर्मी पड़ने लगेगी।

Advertisment

राज्य के शहरों का तापमान

मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, गुजरात में सबसे कम तापमान नलिया में 12 डिग्री दर्ज किया गया। इसके साथ ही गांधीनगर में 12.5 डिग्री, डीसा में 13.4 डिग्री, अहमदाबाद में 14 डिग्री, राजकोट और वडोदरा में 15.8 डिग्री और सूरत में 18 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। उनके अनुसार, अहमदाबाद में न्यूनतम तापमान 14.0 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री दर्ज किया गया। राज्य में हवाएं उत्तर-पश्चिम से उत्तर की ओर बह रही हैं। हवा की दिशा बदलते ही लोगों को दोहरी मार का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन

तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट

वहीं, गुजरात से प्रयागराज जाने वालों को उत्तर प्रदेश का मौसम पूर्वानुमान भी जानना जरूरी है। उत्तर प्रदेश में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। इसको लेकर मौसम विभाग की ओर से बड़ा अपडेट आया है। अगले 24 से 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद इसमें फिर से बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। यह फरवरी के इस हफ्ते तक देखा जाएगा।

विज्ञापन
Tags:

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ