Gujarat: गुजरात में मंगलवार को नोएडा के ट्विन टॉवर (Twin Tower) जैसा देखने को मिला। यहां एक बिजली स्टेशन के 30 साल पुराने और 85 मीटर ऊंचे कूलिंग टॉवर को धमाके के साथ ध्वस्त कर दिया गया। धमाका होने पर ये टॉवर महज 7 सेकेंड में ताश के पत्तों की तरह ढेर हो गया।
बता दें कि बीते साल अगस्त में नोएडा में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद ट्विन टॉवर बिल्डिंग को विस्फोटक लगाकर ध्वस्त कर दिया गया था। इसे ढहाने में करीब 37 सौ किलो विस्फोटक इस्तेमाल किए गए थे।
https://twitter.com/ANI/status/1638120638773702656?s=20
72 मीटर चौथा था टॉवर का व्यास
तापी नदी किनारे स्थित गैस से चलने वाला इस पावर प्लांट का व्यास 72 मीटर था। यानी 72 मीटर चौड़ा था। इसे सुबह 11:10 बजे विस्फोटक से उड़ाया गया। इसे गिराने में 220 किलो विस्फोटक का इस्तेमाल हुआ। महज 7 सेकेंड में ये टॉवर जमींदोज हो गया। टॉवर के गिरते ही धूल का बड़ा गुबार ऊपर उठा।
विस्फोटकों को लगाने के लिए किया गया छेद
प्रशासन ने आसपास के इलाके को खाली करा लिया था। लोगों को दूर रखने के लिए 300 मीटर दूर बैरिकेडिंग लगाई गई थी। विस्फोटकों को टॉवर में ड्रिल करके डाला गया था।
1993 में हुआ था निर्माण
यह टावर गुजरात स्टेट इलेक्ट्रिसिटी कॉर्पोरेशन के 135 मेगावाट पावर प्लांट का हिस्सा था। इसका इस्तेमाल कूलिंग के लिए होता था। इसका निर्माण 1993 में किया गया था।
टेक्निकल और कॉमर्शियल वजहों से इसे गिराया गया है। 2017 में इसे ढहाने की मंजूरी मिली थी और सितंबर 2021 में इसके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरु की गई थी।
यह भी पढ़ें: Sabse Bada Sawal, 20 March 2023: सरकार-किसानों की मुलाकात, बनी कोई बात? किसानों के अच्छे दिन आएंगे?
संबंधित खबरें
गुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
1 day agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
1 day agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
1 day agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
2 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
3 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
4 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
5 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
5 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
5 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines