गुजरात की ये लड़की घर से चलाती है फूड आइटम का Startup, त्योहारों में बढ़ी डिमांड

Gujarat 25 Year Old Girl Runs Startup From Home: वडोदरा की रहने वाली हेतवी पटेल अपने घर से ही ‘द केक स्टूडियो’ नाम से स्टार्टअप चलाती हैं। हेतवी पटेल ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान उनके होम मेड चॉकलेट की काफी डिमांड बढ़ी है।

Gujarat 25 Year Old Girl Runs Startup From Home
विज्ञापन

Gujarat 25 Year Old Girl Runs Startup From Home: गुजरात में देश का एक राज्य है जहां पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी बराबरी के साथ आगे बढ़ रही है। फिर चाहे वह बिजनेस सेक्टर हो या फिर नौकरी-पेशा हो। गुजरात में ज्यादातर महिलाएं घरेलू व्यवसाय के साथ शानदार तरीके से बिजनेस कर रही है। आज हम ऐसी ही एक महिला की बात करने वाले हैं, जिन्होंने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए घर पर चॉकलेट बनाती हैं, जो अपनी क्वालिटी की वजह से जल्द लोगों के बीच काफी पॉपुलर हो गई।

घर से चलता है स्टार्टअप

वडोदरा की रहने वाली हेतवी पटेल (25) अपने घर से ही ‘द केक स्टूडियो’ नाम से स्टार्टअप चलाती हैं। हेतवी पटेल अपने घर पर स्पेशल होम मेड केक और चॉकलेट का बिजनेस कर रही है। हेतवी पटेल पिछले 6 सालों से हो बेकरी काम कर रही है और इससे अच्छी काफी कमाई कर रही हैं। लेकिन हेतवी पटेल ने कुछ समय पहले बेकरी बिजनेस को बढ़ाया और उसमें होम मेड चॉकलेट जोड़ दिया। घर में बने इस चॉकलेट को लेकर हेतवी को लोगों से काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला। हेतवी पटेल ने बताया कि रक्षाबंधन के दौरान उनके होम मेड चॉकलेट की काफी डिमांड बढ़ी है।

विज्ञापन

इन फूड आइटम की बढ़ी डिमांड

हेतवी पटेल ने अपने होम स्टार्टअप के बारे में बताते देते हुए कहा कि वह चॉकलेट और केक के अलावा घर का पनीर केक, कुकीज़, गेहूं केक, रागी केक आदि का भी बिजनेस करती हैं। उन्होंने बताया कि इस लोग सबसे ज्यादा पनीर केक और चॉकलेट ले रहे हैं। इसके अलावा ड्राम केक यानी बिना क्रीम के केक की मांग भी बढ़ गई है।

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ