---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात के 33 जिलों में शुरू हुआ डिजिटल फसल सर्वे, किसानों को दी गई जरूरी जानकारियां

Gujarat Digital Crop Survey Start: गुजरात के 33 जिलों में डिजिटल फसल सर्वे शुरू हो गया है। इस सर्वे के दौरान किसानों को जरूरी जानकारियां दी जा रही हैं।

---विज्ञापन---

Gujarat Digital Crop Survey Start: गुजरात सरकार की तरफ से राज्य के 33 जिलों में 16 अगस्त से डिजिटल फसल सर्वे शुरू किया गया है। भारत सरकार द्वारा कृषि के क्षेत्र में डिजिटलीकरण पर लगातार जोर दिया जा है। इसी को ध्यान में गुजरात में एग्रीस्टैक एप्लिकेशन को फसल की खेती का वास्तविक समय डेटा प्राप्त करने के लिए डिजाइन किया गया है। इससे उस गांव के किसानों को फसलों की रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी।

डिजिटल फसल सर्वे शुरू

गुजरात के मेहसाणा जिले के वडनगर तालुका के सुंधिया गांव में कृषि विभाग और पंचायत विभाग द्वारा एक डिजिटल फसल सर्वे शुरू किया गया है। इस सर्वे के बाद ग्राम पंचायत के तलाटी गांव के किसान नेताओं ने एक बैठक की, जिसमें डिजिटल फसल सर्वे की जानकारी दी गई, साथ ही प्रत्येक किसान से सर्वे में सहयोग करने का अनुरोध किया गया। इस दौरान किसान नेताओं को प्राकृतिक कृषि और आई-किसान पोर्टल के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके अलावा किसानों को अटल भूजल योजना के तहत जानकारी दी गई।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: गुजरात के ग्रोथ मॉडल पर उठे सवाल, संसद में सामने आई चौंकाने वाली रिपोर्ट

किसानों को दी गई जरूरी जानकारी

जानकारी के अनुसार फसल का डिजिटल सर्वे कई माप दंडों के आधार पर होता है। इसलिए किसानों को बताया कि खेत का सर्वेक्षण कैसे करें? उन्हें एप्लीकेशन बेस सर्वे के लिए प्रशिक्षित और जानकारी दी गई। बता दें कि किए गए सर्वे का अनुमोदन तलाटी द्वारा किया जायेगा तथा सत्यापन ग्रामसेवक द्वारा किया जायेगा।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 20, 2024 04:01 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola