Gujarat Topper Student Death:गुजरात बोर्ड 10वीं की टाॅपर हीर की ब्रेन हैमरेज से मौत हो गई। 11 मई को घोषित हुए 10वीं बोर्ड के रिजल्ट में हीर ने 99.70 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। रिजल्ट आने के 5 दिन बाद ही उसकी मौत हो गई। हीर की मौत के बाद उसके परिवार ने मिसाल पेश करते हुए आंखों के साथ ही उसके शरीर को डोनेट करने का फैसला किया है। 16 साल की हीर डाॅक्टर बनकर समाज के लिए कुछ करना चाहती थी। उसने गुजरात 10वीं बोर्ड की परीक्षा में गणित में 100 और विज्ञान में 94 अंक हासिल किए थे।
हीर गुजरात के राजकोट की रहने वाली थी। उसके पिता का नाम प्रफुल्लभाई घेटिया है। परिणाम आने से कुछ दिन पहले उसे ब्रेन हैमरेज हुआ था। वह इससे उबरने की कोशिश कर रही थी, लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। परिवार से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले ही उसके माता-पिता उसे डिस्चार्ज करवाकर घर लाए थे लेकिन कुछ दिन बाद ही उसे एक बार फिर सांस लेने में तकलीफ होने लगी। इसके बाद पिता ने उसे राजकोट में ट्रस्ट द्वारा संचालित बीटी सवानी हाॅस्पिटल में भर्ती कराया।
दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था
हाॅस्पिटल में एमआरआई कराने पर सामने आया कि हीर के दिमाग का 80 से 90 प्रतिशत हिस्सा काम नहीं कर रहा था। इसके बाद हीर को सीसीयू में भर्ती कराया गया। हालांकि डाॅक्टरों की लाख कोशिशों के बाद ही उसे बचाया नहीं जा सका और 15 मई को हीर ने दम तोड़ दिया। हीर की मौत के बाद परिवार ने मिसाल पेश करते हुए उसकी आंखों और शरीर को डोनेट करने का फैसला किया।
ये भी पढ़ेंः ट्रक में घुसी बस, 7 लोगों की मौत; राजस्थान के भरतपुर में हुआ भीषण हादसा
ये भी पढ़ेंः Swati Maliwal Assault Case Live: स्वाति मालीवाल ने दर्ज कराया अपना बयान, विभव के घर से वापस लौटी पुलिस
संबंधित खबरें
500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
1 day agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
3 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
3 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
3 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
4 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
5 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
6 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
7 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
7 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines