हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

द्वारका में महाशिवरात्रि पर मंदिर से शिवलिंग चोरी, अरब सागर में तलाश रही पुलिस

Shivling Stolen from Temple in Gujarat: गुजरात के द्वारका में महाशिवरात्रि पर एक प्राचीन मंदिर से शिवलिंग चोरी हो गया। मामले में पुलिस जांच में जुटी है। प्रारभिंक जांच में पुलिस को शिवलिंग का आधार मिला है। जोकि समुद्र के करीब में पड़ा था।

विज्ञापन
Dwarka Mahashivratri Shivling Theft (File Photo)

Dwarka Mahashivratri Shivling Theft: गुजरात के द्वारका में महाशिवरात्रि के त्योहार पर प्राचीन मंदिर से किसी ने शिवलिंग चोरी कर लिया। मामले में स्थानीय पुलिस ने बताया कि भीदभंजन भवानीश्वर महादेव मंदिर से एक शिवलिंग चोरी हुआ है। फिलहाल पुलिस अलग-अलग टीमें बनाकर जांच में जुटी है। बता दें कि घटना अरब सागर के किनारे स्थित कल्याणपुर की है। जिस जगह से शिवलिंग चोरी हुआ, उसके नजदीक में प्रसिद्ध तीर्थस्थल हरसिद्धि माताजी का मंदिर है। मामले में पुजारी ने बताया कि जैसे ही वे सुबह मंदिर पहुंचे तो हैरान रह गए। मंदिर में सारा सामान था, लेकिन शिवलिंग गायब था। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

जल्द आरोपी को पकड़ेंगे

मामले में पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि मंदिर में सभी वस्तुएं अपनी जगह पर हैं लेकिन शिवलिंग गायब ह। पुलिस ने मामले की जांच के लिए कमेटी गठित की हैं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है, तलाशी जारी है। जहां यह घटना हुई, वह सदियों पुराना मंदिर है।

ये भी पढ़ेंः  Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों की भारी भीड़

विज्ञापन

चोरी की घटना को लेकर एसपी नीतीश कुमार पांडे ने बताया कि पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली अलग-अलग टीमें बनाकर जांच शुरू कर दी गई। अरब सागर में गोताखोरों की मदद से तलाशी की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है, लेकिन जल्द ही आरोपी तक पहुंचेंगे।

ये भी पढ़ेंः ‘144 साल बाद महाकुंभ होने का दावा सही नहीं’, मृत्यु कुंभ विवाद पर CM ममता बनर्जी की आई सफाई

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola