Maha Shivratri 2025: देशभर के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़

Maha Shivratri 2025: आज देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया गया। मंदिरों के बाहर महादेव के भक्तों का तांता लगा रहा। आज के दिन भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। मध्य प्रदेश के उज्जैन से लेकर रामेश्वरम तक मंदिरों की खूबसूरती देखने लायक थी।

mahashivratri (2)

Maha Shivratri 2025:  देशभर में आज महाशिवरात्रि का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। भक्त मंदिरों के बाहर आधी रात से खड़े रहे, ताकि महादेव के दर्शन कर सकें। उज्जैन महाकाल के पट मंगलवार रात 2:30 बजे खोले गए थे और सुबह 4:30 बजे मंगला आरती की गई। झारखंड के देवघर में भी आज लगभग 2 लाख से अधिक श्रृद्धालु उमड़े। वहीं, वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर में भी चारों पहर की आरती की गई और साथ में झांकी भी चलती रही। गुजरात का श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भी आज सुबह 4 बजे से खुला और अगले 42 घंटों तक भक्तों के लिए खुला रहेगा। इनके अलावा देश के अन्य बड़े मंदिरों तथा ज्योतिर्लिंगों में भी महाशिवरात्रि के लिए भव्य आयोजन किए गए। महाशिवरात्रि पर्व पर देशभर के 12 ज्योतिर्लिंगों में भक्त जुटे।

विज्ञापन

LIVE UPDATES

पुंछ के शिव खोरी मंदिर पर श्रद्धालुओं की भीड़

जम्मू-कश्मीर में पुंछ में भगवान भोलेनाथ के अभिषेक के लिए हजारों भक्त शिव खोरी मंदिर में उमड़े। इसके बाद भक्तों ने शिव से खुशहाली की मन्नतें मांगीं।

watch | J&K: Large crowd of devotees witnessed at Shiv Khori in Poonch, on the occasion of mahashivratri2025 pic.twitter.com/7fZyUQ6N9M
— ANI (@ANI) February 26, 2025

बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के बाहर उमड़ी भीड़

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम के बाहर भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए भीड़ उमड़ी हुई है।

महाशिवरात्रि पर सोमनाथ महादेव मंदिर में उमड़ी हजारों की भीड़

महाशिवरात्रि पर गुजरात के सोमनाथ महादेव मंदिर में हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी। श्रद्धालुओं ने कतारों में लगकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया।

महाशिवरात्रि 2025 जानें चार पहर की पूजा का समय

रात्रि प्रथम प्रहर- शाम 6:19 से 9:26 बजे तक

रात्रि द्वितीय प्रहर- रात 9:26 से 12:34 बजे तक

रात्रि तृतीय प्रहर- रात 12:34 से 03:41 बजे तक

रात्रि चतुर्थ प्रहर- 03:41 से 6:48 बजे तक

महाकुंभ आए श्रद्धालुओं ने राष्ट्रीय एकता संदेश दिया- सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कुंभ में देशभर से आए लोगों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया है। अभी तक देश और दुनिया के 66 करोड़ लोग महाकुंभ में आ चुके हैं। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों, प्रयागराज महाकुंभ, बाबा विश्वनाथ धाम, श्रद्धालुओं और प्रदेश के सभी देवालयों-शिवालयों में उमड़े भक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

भोजपुर शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा-अर्चना

महाशिवरात्रि पर्व पर मध्यप्रदेश के सोमनाथ कहे जाने बाले भोजपुर में हजारों श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन करने पहुंचे। सुबह 3 बजे से ही बड़ी संख्या मे श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। स्थानीय प्रशासन द्वारा दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है,ताकि उन्हें भगवान शिव के दर्शन और पूजा अर्चना में किसी तरह की कोई परेशानी न हो।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खींचा भगवान शिव का रथ

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भगवान शिव की बारात में शामिल हुए। रथ खींचकर बारात की शुरुआत की गई।

काशी में नागा साधुओं और संतों का जत्था

महाकुंभ मेला 2025 के अंतिम दिन महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव की पूजा करने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर जाते नागा साधुओं और संतों अद्भूत दृश्य देखें।

महाशिवरात्रि पर पशुपतिनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने किए महादेव के दर्शन

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने महाशिवरात्रि के अवसर पर रोहिणी सेक्टर-18 स्थित शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

हरियाणा के पंचकूला के शिव मंदिर में भक्तों की भीड़

महाशिवरात्रि के अवसर पर हरियाणा के पंचकूला के शिव मंदिर में भक्तों ने की पूजा-अर्चना, देखें वीडियो।

सूरत के पारदेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने की पूजा

गुजरात के सूरत में पारदेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भक्तों ने की पूजा-अर्चना।

काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों पर पुष्पवर्षा

महाशिवरात्रि के अवसर पर काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे भक्तों पर फूलों की वर्षा की जा रही है।

नायब सिंह सैनी ने किया जलाभिषेक

हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने महाशिवरात्रि पर किया शिवलिंग का जलाभिषेक, देखें तस्वीरें।

उत्तराखंड के सीएम पहुंचे चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर खटीमा के चकरपुर में वनखंडी महादेव मंदिर में की पूजा-अर्चना।

ओडिशा के लिंगराज मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां

ओडिशा के लिंगराज मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां चल रही हैं। खोरधा डीएम चंचल राणा ने कहा कि इस साल पिछले साल के मुकाबले ज्यादा संख्या में भक्त पहुंच सकते हैं।

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आस्था का सैलाब

महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए दूर-दूर से लाखों श्रृद्धालु पहुंच रहे हैं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर संगम में भक्तों की भीड़

महाकुंभ 2025 के आखिरी स्नान में बड़ी संख्या में भक्त पहुंच रहे हैं। देखे लेटेस्ट विजुअल्स।

रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में भक्तों की भीड़

आंध्र प्रदेश के रामलिंगेश्वर स्वामी मंदिर में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में किया जलाभिषेक। देखे वीडियो

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने दी महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने महाशिवरात्रि पर सभी को शुभकामनाएं दीं और बोलीं- भोलेनाथ का आशीर्वाद दिल्लीवासियों पर बना रहे।

जम्मू में महाशिवरात्रि की धूम

जम्मू में महाशिवरात्रि का पर्व धूम-धाम से मनाया जा रहा है। लोग शिव की भक्ति में लीन दिखाई दे रहे हैं। हर हर महादेव के जय घोषों के साथ श्रद्धालु पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं, शिवरात्रि के मौके पर सुबह से ही मंदिरो मे श्रद्धालुओं की लंबी कतारे लगी हुई है। जम्मू के रूपनगर में स्थित आप शंभू मंदिर में भी काफी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचे। आप शंभू शिवलिंग प्राकृतिक है। शुक्ल पक्ष में भूरे रंग में यह शिवलिंग होता है, जबकि कृष्ण पक्ष में थोड़ा भूरेपन से हल्का डार्क हो जाता है। आप शंभू मंदिर की गिनती जम्मू के सबसे पुराने मंदिरों में होती है। खुद से बना लिंग, जो भगवान शिव का प्रतीक है आज महाशिवरात्रि के पर्व पर हजारों की संख्या में लोग भगवान शिव के दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

अंतिम स्नान के दिन विदेशी भक्तों ने भी लगाई डुबकी

महाकुंभ 2025 के अंतिम स्नान के अवसर पर ब्राजील से आई श्रद्धालु डेनियल ने भी लगाई आस्था की डुबकी, बोली- यह एक अद्भुत और अविस्मरणीय अनुभव है।

महाशिवरात्रि पर बांसुरी स्वराज ने दी शुभकामनाएं

भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई दी।

ईशा योग सेंटर में भी हो रही हैं महाशिवरात्रि की तैयारियां

सद्गुरु जग्गी वासुदेव के ईशा योग सेंटर में महाशिवरात्रि समारोह की खास तैयारियां चल रही हैं। आज के कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार भी शामिल होंगे।

महाराष्ट्र के श्री बाबुलनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने किए शिव जी के दर्शन।

महाराष्ट्र के श्री बाबुलनाथ मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्तों ने किए शिव जी के दर्शन।

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने उज्जैन महाकाल के दर्शन किए

महाशिवरात्रि के अवसर पर नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन किए और सुबह की आरती में भाग भी लिया।

उज्जैन पहुंचे सिंगर हंसराज रघुवंशी

सिंगर हंसराज रघुवंशी ने महाशिवरात्रि पर पत्नी संग उज्जैन महाकाल के किए दर्शन।

भक्तों ने किया जलाभिषेक

झारखंड के देवघर में श्री बाबा बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। भीड़ के बावजूद भी लोगों में उत्साह जारी है।

वाराणसी में संतों पर पुष्प वर्षा

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर संतों पर की जा रही है पुष्प वर्षा।

श्रीराम की नगरी अयोध्या में भी महाशिवरात्रि की धूम

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने अयोध्या की सरयू नदी के तट पर पूजा-अर्चना और पवित्र स्नान किया। देखें वीडियो।

महाकुंभ के अंतिम दिन पर बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में आज शिवरात्रि पर महाकुंभ का आखिरी स्नान।

काशी में भी शुरू हुई मंगला आरती

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में भी मंगला आरती की गई।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भी पहुंचे श्रद्धालु

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में दर्शन को पहुंचे श्रृद्धालु।

लखनऊ के मनकामेश्वर मंदिर में भी पहुंचे श्रद्धालु

महाशिवरात्रि के अवसर पर उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित श्री मनकामेश्वर मंदिर में भी पूजा-अर्चना करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु।

श्रद्धालु

उज्जैन महाकाल में शुरू हुई पूजा

आज महाशिवरात्रि के अवसर पर उज्जैन के श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ