गुजरात में बड़ा हादसा, दो कार और बाइक की टक्कर, 7 लोगों की मौत

Gujarat Dwarka Accident : गुजरात में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जिसमें 7 लोगों की जान चली गई और 12 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में एडमिट करा दिया।

Actress Met With An Accident

(File Photo)

Gujarat Dwarka Accident : गुजरात से हादसे की एक बड़ी सामने आ रही है, जहां दो कारों और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

गुजरात के द्वारका के बरडिया के पास यह हादसा हुआ। दो कारों और एक बाइक के बीच शनिवार देर रात भिड़त हो गई, जिससे कार में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोग फटाफट मौके पर पहुंचे और घायलों को बचाने की कोशिश की। इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी।

हादसे में 8 लोगों की मौत

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम आनन-फानन में घटनास्थल पर पहुंची और सड़क पर पलटी बस में फंसे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने अबतक 7 शव बरामद किए। साथ ही हादसे में घायल 12 से ज्यादा लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए खंभलिया के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें जामनगर रेफर कर दिया।

दुर्घटना से सड़क पर लगा जाम

हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया, जिससे काफी देर तक लोग फंसे रहे। पुलिस की ओर से पलटी बसों को सड़क मार्ग से हटाया जा रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, अभीतक शवों की पहचान नहीं हो पाई है। गुजरात सरकार के मंत्री मुलू भाई बेरा द्वारका के सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले और आसपास के सभी डॉक्टरों एवं पुलिसकर्मियों से बातकर हर मदद मुहैया कराने को कहा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ