हादसे में 7 लोगों की मौत, ट्रक में भिड़ी कार, श्यामला जी मंदिर से लौट रहा था परिवार

Road Accident in Gujarat: कार और ट्रक की टक्कर में 7 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। हादसा गुजरात में हुआ है और हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार के थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और घायल को अस्पताल पहुंचा दिया है।

Gujarat Sabarkantha Road Accident

टक्कर लगते ही कार आगे से बुरी तरह पिचक गई।

Gujarat Sabarkantha Road Accident: गुजरात के साबरकांठा में आज भीषण सड़क हादसा हो गया। एक कार पीछे से ट्रक में घुस गई। हादसे में कार सवार 7 लोगों की मौत हो गई। एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हादसे में मारे गए लोग एक ही परिवार के थे, जो श्यामला जी मंदिर के दर्शन करके अपने शहर अहमदाबाद लौट रहे थे।

विज्ञापन

हादसा हिम्मतनगर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। पुलिस ने शवों को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस ने हादसे का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में हादसा होने का कारण कार की तेज स्पीड और ड्राइवर को नींद का झपकी लगना है। अचानक नींद का झटका लगने से आगे चल रहा ट्रक नजर नहीं आया और कार सीधे उसमें भीड़ गई।

विज्ञापन

ओवरस्पीड हादसे का एक कार हो सकता है

साबरकांठा SP विजय पटेल ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि ट्रक में पीछे से टक्कर के कारण कार आगे से बुरी तरह पिचक गई। कार का बंपर अलग हो गया और शव उसमें फंस गए। कटर से काट कर शवों को निकाला गया। कार में 8 लोग सवार थे और इसकी स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा रही होगी, इसलिए इतनी जोरदार टक्कर हुई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी थी। साबरकांठा थाना पुलिस ने मौके पर आकर स्थिति को संभाला।मृतकों की शिनाख्त धनवानी, चिराग, रविभाई, रोहित, गोविंद, राहुल, रोहित और बर्थ के रूप में हुई। 22 साल के हनीभाई शंकरलाल टोटवानी घायल हुए हैं, जिनका हिम्मतनगर सिविल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ