गुजरात के बनासकांठा जिले के दीसा में बीते दिन दिल दहला देने वाला एक भयानक हादसा हुआ। यहां धुनवा रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार विस्फोट हुआ। ये विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के इलाके में इसकी आग फैल गई। इस हादसे में 21 लोगों की जान चली गई। वहीं, 6 से 7 लोग अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। मरने वाले लोगों में 3-4 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं। फैक्ट्री में ये धमाका सुबह हुआ था, उस वक्त 5 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद शाम तक मरने वालों की संख्या 21 तक पहुंच गई।
मरने वालों में 3-4 नाबालिग भी शामिल
हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची, तो पता चला कि इस फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के पटाखे बनाए जा रहे थे। इसके अलावा यहां नाबालिग से बाल श्रम भी करवाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत पटाखा फैक्ट्री के मालिक दीपक सिंधी को गिरफ्तार कर लिया। इस हादसे में ज्यादातर लोगों की मौत अचानक छत गिरने और मलबे के नीचे दबने से हुई है। जानकारी के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर विस्फोट के कारण यह बड़ा हादसा हुआ। जान गंवाने वाले 21 लोगों में से 18 मजदूर मध्य प्रदेश के हैं, जिनमें 8 हरदाना और 6 देवास के लोग हैं। इसके अलावा मरने वाले लोगों में 3-4 नाबालिग बच्चे भी शामिल हैं।
जांच के लिए SIT गठित
इस घटना की जांच के लिए 5 पुलिस अधिकारियों की एक SIT गठित की गई है, जिसमें डीएसपी के नेतृत्व में दो पुलिस निरीक्षक और दो पुलिस उपनिरीक्षकों को शामिल किया गया है। इस SIT में डीएसपी सीएल सोलंकी, पीआई वी.जी. प्रजापति, पीआई ए.जी. रबारी, पीएसआई एस.बी. राजगोर और पीएसआई एनवी निवासी को शामिल किया गया है। इस घटना के बाद फैक्ट्री मालिक दीपक सिंधी फरार हो गया। पुलिस ने उसे बनासकांठा चेकपोस्ट लगाकर इदर के पास महाराणा प्रताप चौक से गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें: गुजरात के 17 जिलों में बेमौसम बारिश का अलर्ट, 11 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार; IMD का ताजा अपडेट
सहायता राशि की घोषणा
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों को 4 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इस पूरी घटना को लेकर सीएम ने कहा कि डीसा में पटाखा गोदाम में विस्फोट से लगी आग और स्लैब गिरने से श्रमिकों की मौत की घटना हृदयविदारक है। दुख की इस घड़ी में उनकी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस बीच, पीएमओ ने भी इस पूरी त्रासदी को लेकर मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की।
संबंधित खबरें
अदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
11 hrs agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
2 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
3 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines