गुजरात के 17 जिलों में बेमौसम बारिश का अलर्ट, 11 जिलों का पारा 40 डिग्री के पार; IMD का ताजा अपडेट

गुजरात के कुछ हिस्सों में जहां बढ़ते तापमान ने लोगों का जीना मुश्किल कर रखा है, वहीं दक्षिण गुजरात के ज्यादातर क्षेत्रों में बेमौसम बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Gujarat Weather Today

गुजरात में इन दिनों मौसम का दोहरा रूप देखने को मिल रहा है। जहां राज्य के कुछ हिस्सों में बढ़ता तापमान लोगों को परेशान कर रहा है, वहीं कुछ क्षेत्रों को बेमौसम बारिश का अलर्ट मिला है। दक्षिण गुजरात के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम ने अपना रुख बदला है। इन इलाकों को बेमौसम बारिश का अलर्ट दिया गया है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने आज के लिए कच्छ और भावनगर में लू चलने की संभावना के चलते येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही, विभाग ने कई जिलों में बेमौसम बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

बेमौसम बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने बताया कि 2 अप्रैल 2025 को कच्छ और भावनगर के लिए लू की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा साबरकांठा, अरावली, महिसागर, दाहोद, पंचमहल, वडोदरा, छोटा उदेपुर, भरूच, नर्मदा, सूरत, तापी, नवसारी, डांग, वलसाड, भावनगर, अमरेली, गिर सोमनाथ जिलों के कुछ हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बेमौसम बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में 30 से 40 किमी की स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, 3 अप्रैल 2025 को छोटा उदयपुर, नर्मदा, तापी, दादरा और नगर हवेली, नवसारी, डांग, वलसाड जिलों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बेमौसम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 4 अप्रैल को फिर से पूरे राज्य का तापमान सामान्य हो जाएगा।

विज्ञापन

40 डिग्री के पार हुआ पारा

मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के भुज में 40, नलिया में 39, अमरेली में 40, भावनगर में 39, द्वारका में 31, ओखा में 32, पोरबद्र में 40, राजकोट में 41, वेरावल में 38, दिन में 37, सुरनगर में 41, महुवा में 41, केशोद में 40, अहमदाबाद में 40, दीसा में 40, गांधीनगर में 40, वल्लभ विद्यानगर में 39, बड़ौदा में 40, सूरत में 38 और दमन में 35 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ