Valsad: दादरा और नगर हवेली की सीमा पर स्थित वलसाड जिले के डुंगरी गांव में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कुछ गरीब मजदूरों को बंधक बनाकर जबरन काम करवाया जा रहा था। इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब सेलवास के एक होटल में काम करने वाले और ओडिशा निवासी युवक मोहन मांझी ने अपनी हिम्मत और छुपाए हुए मोबाइल की मदद से इस बंधक बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश किया।
मजदूरों को किया था कैद
मोहन मांझी पहले डुंगरी गांव के मछली व्यवसायी महेश शांतिलाल टंडेल के यहां मजदूरी करता था। जब वह अपने बकाया वेतन और हक की मांग करने महेश टंडेल के घर गया, तो महेश ने उसे अपने घर में ही बंद कर लिया। मोहन मांझी के पास छुपा हुआ मोबाइल उसका एकमात्र सहारा बना। उसने चुपचाप अपने वर्तमान मालिक और होटल संचालक विनोद पांडे को फोन करके अपनी आपबीती बताई। बात करते-करते मोहन रोने लगा और कहा कि वह अकेला नहीं है, बल्कि कई अन्य लोग भी महेश टंडेल के घर में बंद हैं, जो बाहरी दुनिया से पूरी तरह कटे हुए हैं।
ये भी पढ़ें: जान बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गया मजदूर, भागने पर मजबूर हुआ खूंखार जानवर, वीडियो हो रहा वायरल
लाइव लोकेशन से मिली आजादी
मोहन मांझी ने विनोद पांडे को अपना लाइव लोकेशन भी भेजा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए विनोद पांडे ने सामाजिक कार्यकर्ता सुधीर से संपर्क किया। लोकेशन के आधार पर दोनों डुंगरी पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि मोहन सच कह रहा था। वहां कई अन्य मजदूर भी कैद थे। किसी तरह मोहन को छुड़वाया गया और मामले की गंभीरता को देखते हुए डुंगरी पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया।
महेश टंडेल को लिया हिरासत में
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए महेश टंडेल के घर छापा मारा, पर पहले से खबर मिलने के चलते टंडेल ने चालाकी दिखाई और अधिकतर मजदूरों को समुद्र किनारे भेज दिया। हालांकि, पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए महेश टंडेल को हिरासत में लिया और पूछताछ के बाद उसे समुद्र किनारे ले जाकर बाकी मजदूरों को भी ढूंढ निकाला। सभी को पुलिस वाहन में बैठाकर थाने लाया गया। वर्धा जामरा, कृष्णा पांडे, सुरेश पासवान, मोहन मांझी, महेश टंडेल की कैद से छुड़ाए गए मजदूरों में शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: Gujarat Valsad Fire: वलसाड में कबाड़ के 10 गोदामों में लगी भीषण आग, काबू पाने में जुटी फायर ब्रिगेड
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
10 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
7 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines