Oppo A78 5G Smartphone की बिक्री शुरू, ऐसे पाएं 5899 रुपये की छूट!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Oppo A78 5G Smartphone Sale Begin in Amazon India: क्या आप ओप्पो का लेटेस्ट 5जी स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं? अगर हां, तो ओप्पो ए78 5जी स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। दरअसल, कुछ दिन पहले ही ओप्पो ने अपना लेटेस्ट फोन ओप्पो ए78 5जी भारत में लॉन्च किया है जिसकी बिक्री आज यानी 18 जनवरी से शुरू हो गई है। आइए जानते हैं कि ओप्पो ए78 5जी को पहली सेल के दौरान कितने रुपये में खरीदा जा सकता है।
ओप्पो ए78 5जी का सिंगल वैरिएंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज लॉन्च किया गया है। इसकी बिक्री अमेजन इंडिया पर शुरू हो गई है। इस दौरान फोन पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसकी कीमत वैसे तो 21,999 रुपये है लेकिन इसका इंट्रोडक्शन प्राइस 18,999 रुपये है।
और पढ़िए –Apple iPhone 15 सीरीज की कीमतें हुईं लीक, यहां जानें कितनी हो सकती है कीमत?
ओप्पो A78 5G में 6.5-इंच का LCD एचडी + 1612 x 720 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट और 480 nits की पीक ब्राइटनेस स्क्रीन के साथ है। इसमें MediaTek Dimensity 700 5G चिपसेट है। इसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा सेंसर और 2MP डेप्थ सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा है। फोन में 8MP कैमरा सेंसर है। इसमें 5,000mAh की बैटरी है, जो 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: