हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Morbi Tragedy: ब्रिज हादसे को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने जताया दुख, बोले- हम राजनीति नहीं चाहते...

विज्ञापन

Morbi Tragedy: गुजरात के मोरबी हादसे को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने दुख जताया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ब्रिज हादसे पर हम कोई राजनीति नहीं करना चाहते, मामले की जांच HC के रिटायर्ड जजों से कराई जाए।

इससे पहले कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने ट्विटर पर गुजरात में हुई त्रासदी की निंदा की और पूछा, “लोगों की मौत, 100 घायलों के लिए कौन जिम्मेदार है?” उन्होंने यह भी कहा कि मोरबी नगर मुख्य अधिकारी का हवाला देते हुए मोरबी पुल को आधिकारिक अनुमति के बिना खोला गया था।

अभी पढ़ें – कल मोरबी दौरे पर जाएंगे पीएम मोदी, जाने से पहले की हाईलेवल मीटिंग

 

नेपाल के प्रधानमंत्री ने जताया दुख

नेपाल के प्रधानमंत्री ने मोरबी हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि गुजरात के मोरबी में पुल गिरने की दुखद घटना से मुझे गहरा दुख हुआ है। हम बहुमूल्य जीवन के नुकसान पर भारत सरकार और भारत के लोगों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं।

अभी पढ़ें – मोरबी हादसे पर भावुक हो उठे पीएम मोदी, कहा- हादसा बेहद पीड़ादायक, मेरा मन है व्यथित

सिंगापुर के उच्चायुक्त ने जताया दुख

भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने मोरबी हादसे को लेकर दुख जताया है। गुजरात के मोरबी में केबल ब्रिज गिरने से कई लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ। हमारे विचार और मृतक और घायलों के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। हमारे दिल गुजरात के लोगों के साथ हैं।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें