Emergency Call Box In Ahmedabad: देश में महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार द्वारा अलग-अलग परियोजनाएं शुरू की गई हैं। इनमें निर्भया प्रोजेक्ट के तहत इमरजेंसी कॉल बॉक्स नाम से एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शुरू किया गया था। इस कॉल बॉक्स प्रोजेक्ट में कोई भी कॉल बॉक्स की मदद से सीधे पुलिस कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकता है। फिलहाल, अहमदाबाद में 300 से ज्यादा इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं, जिसके अच्छे परिणाम मिल रहे हैं और प्रतिदिन लगभग 100 कॉल आ रही हैं।
एक बटन प्रेस करने पर पुलिस कंट्रोल रूम को जाएगा मैसेज
अहमदाबाद में निर्भया सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत गुजरात यूनिवर्सिटी, सिंधु भवन रोड, नवरंगपुरा, सैटेलाइट, प्रह्लादनगर, एस.जी. हाईवे समेत अलग-अलग इलाकों में इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं। इसकी खासियत यह है कि अगर किसी व्यक्ति को जल्दी पुलिस सहायता की जरूरत है, तो बॉक्स का बटन दबाने से पुलिस कंट्रोल रूम और पास की पीसीआर वैन को संदेश चला जाता है और पुलिस कर्मचारी मिनटों में मौके पर पहुंच सकते हैं। इस कॉल बॉक्स में वीडियो कॉलिंग की भी सुविधा है। जिससे कॉल करने वाले की जानकारी भी मिल जाती है।
अहमदाबाद में करीब 300 जगहों पर इमरजेंसी कॉल बॉक्स लगाए गए हैं। यह सिस्टम विशेष रूप से तब इस्तेमाल होती है जब सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ होती है या जब कोई परेशानी में होता है। पुलिस के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट महिलाओं की सुरक्षा के लिए है, लेकिन, यह प्रोजेक्ट सीनियर नागरिकों सहित सभी लोगों के लिए उपयोगी है। जिसमें करीब 100 कॉल पुलिस कंट्रोल रूम पर आती हैं। वर्तमान में, यह परियोजना अहमदाबाद सहित दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और लखनऊ में लागू की गई है।
ये भी पढ़ें- गुजरात के इस जिले में अब 24 घंटे मिलेगा राशन, जानें क्या है ‘अन्नपूर्ति ATM’?
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines