भूपेंद्र सिंह ठाकुर अहमदाबाद
Digital Arrest: मोबाइल सिम बंद होने, नौकरी देने और गेमिंग समेत अन्य तरीकों से लोगों को ठगने वाले गिरोह का अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने भंड़ाफोड़ किया है। पुलिस ने गिरोह के कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह अब तक करीब इंडिया से 5000 करोड़ ठगकर विदेशों के बैंकों में भेज चुका था।
दो डार्क-रूम पकड़े गए, जहां से करते थे ऑपरेट
अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने मामले की जांच में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार इस गिरोह के सरगना चीन के रहने वाले हैं, गिरफ्तार लोगों में 2 लोग ताइवान के रहने वाले हैं। आरोपियों के पकड़े जाने से गिरोह के दो डार्क-रूम भी पकड़े गए हैं, जहां से बैठक ये लोग ऑपरेट करते थे।
ये भी पढ़ें: गुजरात की आंगनवाड़ी वर्कर्स को सरकार का दिवाली गिफ्ट, जानें कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी
बुजुर्ग दंपति से की 79 लाख की ठगी
दरअसल, अहमदाबाद पुलिस को हाल ही में एक बुजुर्ग दंपति की शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि इस गैंग ने 10 दिन डिजिटल अरेस्ट रखकर उनसे करीब 79.34 लाख रुपये ठग लिए। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चलाक से ठग कॉल सेंटर चलाते हैं। ये लोग विदेशों में नौकरी देने के बहाने युवाओं को रखते हैं और फिर उनसे ठगी की इस पूरी वारदात को अंजाम देते हैं।
120 मोबाइल और 92 डेबिट कार्ड बरामद
ठगी करने वाले मोबाइल सिम कुछ दिन में बंद होने और नया सिम लेने, इसी तरह बैंक अकाउंट बंद न हो इसके लिए डिटेल मांगकर, पैसे डबल करने, आपके लैपटॉप में किसी सॉफ्टवेयर के खत्म होने और अन्य तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर ठगी करते थे। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के पास से 761 सिम कार्ड, 120 मोबाइल, 96 चेकबुक, 92 डेबिट कार्ड और 42 बैंक पासबुक आदि चीजें बरामद की है।
ये भी पढ़ें: देश की नामी कंपनी Emami की कैमिकल फैक्ट्री में हादसा, जहरीली गैस से 5 की मौत
संबंधित खबरें
राजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
8 hrs agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
9 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
11 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
13 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
14 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
15 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
16 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines