देश की नामी कंपनी Emami की कैमिकल फैक्ट्री में हादसा, जहरीली गैस से 5 की मौत

Poisonous Gas Leakage: देश की नामी कंपनी इमामी में जहरीली गैस लीक होने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। सफाई के दौरान टैंक से गैस लीक हुई, जिसकी चपेट में आकर मजदूर बेहोश हो गए। उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Gas Leak

Gas Leak

Emami Factory Poisonous Gas Leakage (ठाकुर भूपेंद्र सिंह, गुजरात): गुजरात के कांडला में भीषण हादसा हुआ है। देश की नामी कंपनी Emami की केमिकल फैक्ट्री में जहरीली गैस लीक होने से 5 मजदूरों की मौत हो गई है। रासायनिक टैंक की सफाई करते समय मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आए। कंपनी पर लापरवाही बरतने के आरोप लगे हैं। पांचों मृतकों के शव रामबाग अस्पताल में रखे गए हैं। प्रशासन और पुलिस टीमें जांच के लिए मौके पर मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि मजदूर सफाई करने के लिए टैंक में उतरे तो जहरीली गैस की चपेट में आने से बेहोश हो गए। डॉक्टरों ने उन्हें प्राथमिक जांच में ही मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

खबर अपडेट हो रही है…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ