हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

गुजरात की आंगनवाड़ी वर्कर्स को सरकार का दिवाली गिफ्ट, जानें कब से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

Gujarat Government Big Gift Before Diwali: राज्य सरकार ने संविदा की नौकरी (Contract Job) की तुलना में मिड डे मील सुपरवाइजर का वेतन बढ़ा दिया है। दिवाली त्योहार से पहले राज्य सरकार ने वेतन बढ़ोतरी की घोषणा की है।

विज्ञापन
cm bhupendra patel diwali gift

Gujarat Government Big Gift Before Diwali: दिवाली के त्योहार से पहले सरकार ने एक अहम फैसला लिया है। मिड डे मील में 11 माह से संविदा पर कार्यरत एमडीएम सुपरवाइजर का वेतन बढ़ा दिया गया है। अब मिड डे मील सुपरवाइजर को 15 हजार की जगह 25 हजार रुपये प्रति माह सैलरी मिलेगी। त्योहारों से पहले सरकार ने इसकी घोषणा की है।

अब मिलेगी 25 हजार सैलरी

पीएम पोषण (Mid Day Meal Scheme) योजना के तहत तालुका स्तर पर कार्यरत 11 महीने के संविदा एमडीएम सुपरवाइजर (Contractual MDM Supervisor) का मासिक वेतन 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। यह बढ़ी हुई सैलरी नवंबर महीने से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें-  ‘कैच द रैन” प्रोजेक्ट से इकट्ठा होगा बूंद-बूंद बारिश का पानी’, बोले केंद्रीय जलमंत्री सीआर पाटिल

विज्ञापन

संविदा आधारित भर्ती भी की जाएगी

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, पीएम पोषण एमडीएम सुपरवाइजर के कुल 310 पद भी मंजूर किए गए हैं। ये पद 11 महीने के लिए अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। नई भर्तियों को भी 25 हजार प्रति माह वेतन मिलेगा।

ये भी पढ़ें- गुजरात सरकार आज कर सकती है नई कपड़ा नीति की घोषणा, व्यपारियों को हैं बड़ी उम्मीदें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola