Bullet Train Project Update: देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। पूरे देश के लोगों में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइमेंट है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली यह बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का काम अब जल्द ही पूरा होने वाला है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली इस हाई-स्पीड ट्रेन का ज्यादातर काम दक्षिण गुजरात में होना है। ये काम बुलेट स्पीड की तरह ही चल रहा है। इसके जीते जागते उदाहरण के लिए वलसाड से गुजरने वाले नेशनल हाइवे (NH) 48 पर बनकर तैयार हुए 210 मीटर लंबे बुलेट ट्रेन पुल को देख सकते हैं।
210 मीटर लंबा प्री-स्ट्रैंड कंक्रीट ब्रीज
वलसाड जिले के वधालधारा गांव के पास NH 48 को पार करने के लिए इस 210 मीटर लंबा प्री-स्ट्रैंड कंक्रीट पुल तैयार किया गया है। इस पुल से गाड़ी चलाने वाले को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। उनकी सुरक्षा को ध्यान रखते हुए पुल के डिजाइन को तैयार किया गया है। इसके साथ ही सूरत और बिलिमोरा स्टेशनों के बीच एक ब्रिज भी बनाया गया है। अब सभी को बस ट्रेन चलने का इंतजार है।
यह भी पढ़ें: Gujarat Weather: 2 दिन शीतलहर चलने का अलर्ट, जानें किस इलाके में कितना तापमान?
क्या है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट?
बता दें कि पीएम मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सितंबर 2017 में अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। यह ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन और मुंबई के बीच चलेगी। ये ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे अहमदाबाद से मुंबई का सफर महज 2 घंटे में पूरा होगा। ट्रेन गुजरात में 348.4 किमी, महाराष्ट्र में 155.76 किमी और दादरा नगर हवेली में 4.3 किमी की दूरी तय करेगी। यह अहमदाबाद और मुंबई के बीच 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें गुजरात के साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बेलीमोरा और वापी स्टेशन है, वहीं महाराष्ट्र के बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई स्टेशन हैं।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
16 hrs agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
17 hrs agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 day agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
9 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
10 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
12 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
13 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
14 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
15 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines