अहमदाबाद और मुंबई Bullet Train Project पर ताजा अपडेट; NH-48 पर बन कर तैयार हुआ 210 मीटर लंबा ब्रिज

Bullet Train Project Update: अहमदाबाद और मुंबई बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर नेशनल हाइवे (NH) 48 पर 210 मीटर लंबे बुलेट ट्रेन पुल बनकर तैयार हो गया है।

Bullet Train Project Update

Bullet Train Project Update: देश के पहले बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर तेजी से काम हो रहा है। पूरे देश के लोगों में बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइमेंट है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली यह बुलेट ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी ड्रीम प्रोजेक्ट है। इस प्रोजेक्ट का काम अब जल्द ही पूरा होने वाला है। अहमदाबाद और मुंबई के बीच चलने वाली इस हाई-स्पीड ट्रेन का ज्यादातर काम दक्षिण गुजरात में होना है। ये काम बुलेट स्पीड की तरह ही चल रहा है। इसके जीते जागते उदाहरण के लिए वलसाड से गुजरने वाले नेशनल हाइवे (NH) 48 पर बनकर तैयार हुए 210 मीटर लंबे बुलेट ट्रेन पुल को देख सकते हैं।

210 मीटर लंबा प्री-स्ट्रैंड कंक्रीट ब्रीज

वलसाड जिले के वधालधारा गांव के पास NH 48 को पार करने के लिए इस 210 मीटर लंबा प्री-स्ट्रैंड कंक्रीट पुल तैयार किया गया है। इस पुल से गाड़ी चलाने वाले को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होगी। उनकी सुरक्षा को ध्यान रखते हुए पुल के डिजाइन को तैयार किया गया है। इसके साथ ही सूरत और बिलिमोरा स्टेशनों के बीच एक ब्रिज भी बनाया गया है। अब सभी को बस ट्रेन चलने का इंतजार है।

क्या है बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट?

बता दें कि पीएम मोदी और जापान के तत्कालीन प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने सितंबर 2017 में अहमदाबाद-मुंबई के बीच बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट की आधारशिला रखी थी। यह ट्रेन अहमदाबाद के साबरमती स्टेशन और मुंबई के बीच चलेगी। ये ट्रेन 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। इससे अहमदाबाद से मुंबई का सफर महज 2 घंटे में पूरा होगा। ट्रेन गुजरात में 348.4 किमी, महाराष्ट्र में 155.76 किमी और दादरा नगर हवेली में 4.3 किमी की दूरी तय करेगी। यह अहमदाबाद और मुंबई के बीच 12 स्टेशनों पर रुकेगी। इसमें ​​गुजरात के साबरमती, अहमदाबाद, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, बेलीमोरा और वापी स्टेशन है, वहीं महाराष्ट्र के बोईसर, विरार, ठाणे और मुंबई स्टेशन हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ