गुजरात में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली कराए गए परिसर

गुजरात के अहमदाबाद में 4 स्कूलों में बुधवार सुबह धमकी भर ईमेल मिला। मेल में बम धमाके की धमकी दी गई। बदमाशों ने मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया है। पढ़िए पूरी रिपोर्ट।

School Threat

Gujarat School Threat

गुजरात के अहमदाबाद में स्कूलों को बम की धमकी मिली है। तीन स्कूलों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना पाकर पुलिस की टीमें संबंधित स्कूलों में पहुंच गई है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच के संयुक्त पुलिस आयुक्त शरद सिंघल ने बताया कि स्कूलों की जांच शुरू कर दी गई है।

अहमदाबाद में पांच स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। स्कूल को बम से उड़ाने धमकी भरा संदेश मिलने के बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। धमकी मिलते ही स्कूल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा को देखते हुए स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सभी विद्यार्थियों को छुट्टी दे दी और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने बताया कि पूरे स्कूल परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस ने बताया कि फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा के सभी इंतजाम किए गए हैं। पुलिस धमकी देने वाले व्यक्ति या नंबर की जांच शुरू करदी गई।

धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलने पर गुजरात पुलिस ने 4 स्कूलों में जांच की। बुधवार सुबह तीन स्कूलों को धमकी भर ईमेल मिला। मेल के सब्जेक्ट में लिखा गया था। मेल में धमकी थी कि दोपहर 1.11 बजे बम धमाके होंगे। ये धमाके स्कूलों से लेकर साबरमती जेल तक होंगे। बदमाशों ने मेल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और साबरमती जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का जिक्र किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Raghav Tiwari

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ