हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गई बहरीन से आ रही फ्लाइट

Hyderabad Airport Bomb Threat: हैदराबाद एयरपोर्ट को फिर बम विस्फोट की धमकी मिली, जिसके चलते इंटरनेशनल फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया. 23 दिन में तीसरी बार एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली, जो जांच में फर्जी साबित हुई. हैदराबाद पुलिस, क्राइम ब्रांच और साइबर सेल मिलेकर धमकी भरा ईमेल भेजने वाले को तलाश रहे हैं.

hyderabad airport

हैदराबाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा के इंतजाम और कड़े कर दिए गए हैं.

Hyderabad Airport Bomb Threat: तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शमशाबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (RGIA) को आज फिर बम से उड़ाने की धमकी मिली है. धमकी मिलते ही बहरीन से हैदराबाद आ रही गल्फ एयर की फ्लाइट GF274 को मुंबई एयरपोर्ट के लिए डायवर्ट कर दिया गया. वहीं पुलिस डॉग और बम स्कवायड को लेकर मौके पर पहुंची. एयरपोर्ट को सील करके एक-एक कोना खंगाला गया, लेकिन तलाशी में कोई विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला.

विज्ञापन
विज्ञापन

ईमेल के जरिए भेजी गई थी धमकी

बता दें कि सुबह एयरपोर्ट अथॉरिटी को ईमेल के जरिए एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई. ईमेल एयरपोर्ट ऑपरेशन सेंटर (APOC) को सुबह करीब 6 बजकर 50 मिनट पर भेजा गया, जिसमें लिखा था कि बहरीन से आ रही फ्लाइट में बम है, जो प्लेन लैंड होते ही फट जाएगा. धमकी मिलते ही बहरीन से आ रही फ्लाइट मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर डायवर्ट करके लैंड कराई गई.

ट्रेस किया जा रहा सेंडर का IP एड्रेस

बम डिस्पोजल स्क्वाड (BDDS), स्निफर डॉग्स और CISF ने फ्लाइट को घेरकर इमरजेंसी गेट से यात्रियों को निकाला और सर्च ऑपरेशन चलाया. सर्च में कोई संदिग्ध चीज या विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला. हैदराबाद पुलिस, साइबर क्राइम पुलिस और क्राइम ब्रांच ईमेल भेजने वाले का IP एड्रेस ट्रेस करने में जुटी हैं, लेकिन धमकी के फर्जी होने की संभावना है. एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फ्लाइट आ जा रही हैं.

विज्ञापन

23 दिन में चौथी बार मिली है धमकी

बता दें कि हैदराबाद एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी नवंबर महीने में ही अब तक 4 बार मिल चुकी है. पहली धमकी एक नवंबर को सुबह करीब 5 बजकर 25 मिनट पर मिली थी, जो ईमेल के जरिए भेजी गई थी, जिसमें लिखा था कि जेद्दाह से हैदराबाद आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6E-68 में ह्यूमन बम है, जिसे प्लेन लैंड होते ही उड़ा दिया जाएगा. ईमेल में LTTE और ISI का जिक्र था, लेकिन सर्च में धमकी फर्जी निकली और पुलिस ने FIR दर्ज कर ली.

विज्ञापन

दूसरी धमकी 12 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर ईमेल के जरिए दी गई थी. दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, त्रिवेंद्रम, हैदराबाद एयरपोर्ट को बम धमाका करने उड़ाने की धमकी दी गई थी, लेकिन जांच में धमकी फर्जी निकली. तीसरी धमकी 21-22 नवंबर की रात को फिर ईमेल भेजकर एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई और अब 23 नवंबर की सुबह चौथी बार धमकी भरा ईमेल आया है. एयरपोर्ट पर CISF ने बैग स्कैनिंग बढ़ दी है और ID चेक किए जा रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ