Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुरुवार को रूह कपा देने वाला विमान हादसा हुआ। विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें से 100 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। एअर इंडिया की बोइंग 787 विमान लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करते समय क्रैश हो गया। विमान BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर क्रैश हुआ। इसमें कई जूनियर डॉक्टरों के घायल होने की खबर है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर हादसे की वीडियो की बाढ़ आ गई। एक वायरल वीडियो के अनुसार विमान रनवे से उड़ान भरते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल गया लेकिन वह कम उंचाई पर ही उड़ रहा था। विमान करीब 650 फीट की उंचाई पर ही था। कुछ घरों को पार करते हुए विमान एक सिविल हॉस्पिटल पर जा गिरा।
हादसा इतना बड़ा था कि धुएं का गुबार आसमान छू रहा था जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिख रहीं थी। बिल्डिंग पर विमान इस तरह गिरा कोई जिंदा बचा इंसान भागकर भी अपनी जान नहीं बचा सकता है। विमान के टायर ईमारत में फंसकर जमीन से काफी ऊपर थे। विमान का पिछला हिस्सा छत से टकराकर उखड़ गया था। हालांकि अभी तकनीकी खराबी की वजह सामने नहीं आई है।
ये भी पढ़ें: Ahmedabad Plane Crash: कैसे हुआ एअर इंडिया का प्लेन क्रैश? 2 मिनट के अंदर हो गया हादसा
सिविल हॉस्पटिल के क्वार्टर में थे कई डॉक्टर
बोइंग 787 हॉस्पिटल की जिस बिल्डिंग पर गिरा वह हॉस्पिटल का क्वार्टर बताया जा रहा है। हादसे के दौरान करीब 20 जूनियर डॉक्टर क्वार्टर में थे। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।
संबंधित खबरें
अदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
1 day agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
2 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
2 days agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद दूसरा राज्य
3 days agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसर जबरन रिटायर
3 days agoअस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे ने गलती से दी मुखाग्नि
3 days agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान पर फैसला
4 days ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, जानें कैसे हुआ वारदात का खुलासा?
4 days ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग भी हैरान
4 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines