तकनीकी खराबी से BJ मेडिकल कॉलेज पर ऐसे क्रैश हुआ बोइंग 787, घायल हुए कई जूनियर डॉक्टर, बिल्डिंग के बीच में फंसे टायर

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुरुवार को रुह कपा देने वाला विमान हादसा हुआ। विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें से 100 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। एअर इंडिया की बोइंग 787 विमान लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करते समय क्रैश हो गया। विमान सिविल हॉस्पिटल की एक बिल्डिंग पर क्रैश हुआ। इसमें 15 जूनियर डाक्टरों के घायल होने की खबर है।

ahmedabad plane crash news
विज्ञापन

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद हवाई अड्डे पर गुरुवार को रूह कपा देने वाला विमान हादसा हुआ। विमान में 242 लोग सवार थे, जिसमें से 100 से ज्यादा लोगों की मौत की जानकारी मिल रही है। एअर इंडिया की बोइंग 787 विमान लंदन जाने के लिए टेक ऑफ करते समय क्रैश हो गया। विमान BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल पर क्रैश हुआ। इसमें कई जूनियर डॉक्टरों के घायल होने की खबर है।

घटना के बाद सोशल मीडिया पर हादसे की वीडियो की बाढ़ आ गई। एक वायरल वीडियो के अनुसार विमान रनवे से उड़ान भरते हुए एयरपोर्ट से बाहर निकल गया लेकिन वह कम उंचाई पर ही उड़ रहा था। विमान करीब 650 फीट की उंचाई पर ही था। कुछ घरों को पार करते हुए विमान एक सिविल हॉस्पिटल पर जा गिरा।

विज्ञापन

हादसा इतना बड़ा था कि धुएं का गुबार आसमान छू रहा था जिसकी लपटें कई किलोमीटर दूर तक दिख रहीं थी। बिल्डिंग पर विमान इस तरह गिरा कोई जिंदा बचा इंसान भागकर भी अपनी जान नहीं बचा सकता है। विमान के टायर ईमारत में फंसकर जमीन से काफी ऊपर थे। विमान का पिछला हिस्सा छत से टकराकर उखड़ गया था। हालांकि अभी तकनीकी खराबी की वजह सामने नहीं आई है।

सिविल हॉस्पटिल के क्वार्टर में थे कई डॉक्टर

बोइंग 787 हॉस्पिटल की जिस बिल्डिंग पर गिरा वह हॉस्पिटल का क्वार्टर बताया जा रहा है। हादसे के दौरान करीब 20 जूनियर डॉक्टर क्वार्टर में थे। घायलों को इलाज के लिए ले जाया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ