गुजरात में अगले विधान सभा चुनाव होने हैं। इसको लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बीजेपी ने प्रचार शुरू कर दिया है। लेकिन अहमदाबाद के बोडकदेव में इलाके में बीजेपी को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। लोगों ने बीजेपी नेताओं को रोककर प्रचार बंद कराया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
दरअसल, अहमदाबाद के बोडकदेव इलाके में बीजेपी के नेता चुनावी माहौल में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार करने पहुंचे थे। यहां भाजपा नेताओं को स्थानीय लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। नेताओं में भाजपा के पूर्व कॉर्पोरेटरों और कार्यकर्ताओं का एक समूह था, जिसमें पूर्व कॉर्पोरेटर वासंतीबेन पटेल और AMTS कमेटी के पूर्व चेयरमैन धरमशी देसाई के पुत्र धनराज देसाई भी शामिल थे। इलाके में ढोल-नगाड़ों के साथ प्रचार के लिए निकला था। लेकिन जैसे ही यह टीम इलाके में पहुंची, स्थानीय लोगों ने उन्हें रोक लिया और साफ शब्दों में नाराजगी जताई।
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें: गुजरात कांग्रेस ने 15 शहरों के लिए जारी किया ‘जनता का मेनिफेस्टो’, पढ़ें पूरा विवरण
---विज्ञापन---
लोगों ने सड़क की खराब हालत, अधूरी लाइट व्यवस्था और गटर की समस्याओं को लेकर नेताओं को घेर लिया। खरी-खरी सुनाते हुए लोगों ने कहा कि 5 साल जब नहीं दिखाई दिए तो अब क्यों आए हो। स्थानीय लोगों का कहना था कि पांच साल तक बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी हुई और अब चुनाव आते ही विकास के दावे किए जा रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब काफी वायरल हो रहा है। वहीं विरोधी राजनीतिक दल भी अब इस वीडीओ को लेकर बीजेपी पर निशाना साध रहे हैं।
यह भी पढ़ें: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनाव का ऐलान, 26 अप्रैल को वोटिंग, 28 को आएंगे नतीजे