Gujarat Government School Teacher: गुजरात में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यह मामला बनासकांठा जिले के अंबाजी के पास के एक सरकारी स्कूल से जुड़ा हुआ है। यहां पर एक शिक्षिका काम करती है जो बरसों से अमेरिका में रहती हैं लेकिन वह इस स्कूल की शिक्षिका भी हैं। मजेदार बात यह है कि वह सैलरी भी ले रही हैं। सवाल खड़ा हो रहा है क्या स्थानीय अधिकारियों की बिना मिलीभगत के यह संभव है? जांच में सामने आया है कि उनकी जब इच्छा होती है तो वह दिवाली पर 10 महीने बाद आ जाती हैं और फिर एक महीने के लिए पढ़ाती है। मामले का खुलासा होने के बाद से ही अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जांच में यह भी सामने आया है कि वह 11 महीने अमेरिका में और एक महीना भारत में रहती है।
बनासकाठा जिले की दांता तहसील में स्थित अंबाजी मंदिर के पास स्थित पंचा प्राथमिक स्कूल है। स्कूल की शिक्षिका भावनाबेन पटेल पिछले 8 साल से अमेरिका में रह रही हैं। वे साल में एक बार कभी-कभी ही स्कूल में आती है। भावना पटेल के पास अमेरिका का ग्रीन कार्ड भी है, फिर भी भारत के इस सरकारी स्कूल में शिक्षक के रूप में उनका नाम दर्ज है, स्कूल बोर्ड पर नाम अंकित है। आरोप है कि इस संबंध में कई बार ज्ञापन देने के बाद भी अधिकारियों की ओर से कोई सुनवाई नहीं हुई है। स्कूल के प्रभारी शिक्षक का कहना है कि यह शिक्षक साल में एक बार दिवाली के समय आती हैं।
ये भी पढ़ेंः जेल से बाहर आए मनीष सिसोदिया अभी मंत्री बन पाएंगे या नहीं? सामने आई बड़ी वजह
दो साल पहले स्कूल आई थी शिक्षिका
स्कूल की शिक्षिका पारूलबेन के अनुसार भावना बेन पटेल को स्कूल के बच्चों ने दो साल पहले देखा था। वे जिस क्लास की मुख्य अध्यापिका हैं, उस क्लास के बच्चे अब पांचवी कक्षा में पहुंच चुके हैं लेकिन वे बच्चों को नहीं दिखी, वे लंबे समय से अनुपस्थित चल रही हैं। पारूल बेन ने कहा कि वर्तमान में उनके पास पांचवी क्लास की जिम्मेदारी है, शिक्षिका भावनाबेन पटेल के लंबे समय से अमेरिका में होने के बाद भी नौकरी जारी रहने पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः आपत्तिजनक चीजें और रेव पार्टी, Noida में फ्लैट में पकड़े गए 50 युवक-युवतियां
कैसे जारी रही नौकरी?
सवाल उठ रहे हैं कि नौकरी कैसे जारी रही? सवाल यह भी है कि क्या इस स्कूल में कभी निरीक्षण नहीं होता? उन पर अभी तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई? राज्य सरकार के शिक्षा विभाग ने इस खुलासे पर अभी तक कोई प्रतिक्रया तक नहीं दी है। क्या इसी तरह गुजरात पढ़ेगा? इस सवाल का जवाब गुजरात के शिक्षा विभाग से हर कोई पूछ रहा है।
गुजरात से ठाकुर भूपेंद्र सिंह की रिपोर्ट।
संबंधित खबरें
'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर PM गुजरात में, आप भी 'एकता परेड' का बनें हिस्सा
2 days agoसरदार पटेल जयंती पर गुजरात में एकता परेड में शामिल होंगे PM पीएम मोदी
2 days agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
3 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
11 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
12 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
14 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
15 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
16 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
17 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines