हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Gujarat Election: गुजरात चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल आज CM उम्मीदवार की घोषणा करेंगे

विज्ञापन

Gujarat Assembly Election: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के अहमदाबाद में रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि इसुदान गढ़वी या गोपाल इटालिया संभावित रूप से आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकते हैं। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को कराया जाएगा, जबकि 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा के साथ ही यहां भी वोटों की गिनती होगी।

अभी पढ़ें – Delhi MCD Polls: दिल्ली नगर निगम चुनाव की आज हो सकती है घोषणा, शाम को चुनाव आयोग करेगा प्रेस कॉन्फ्रेंस

आप पार्टी ने और तेज किया अभियान

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को तारीखों की घोषणा की थी। उधर, आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अपना अभियान और तेज कर दिया है। पार्टी शनिवार से रोड शो करना शुरू करेगी जिसमें केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के साथ चलेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप रोजाना दो से तीन रोड शो करेगी।

बता दें कि आप की ओर से संभावित सीएम फेस की दौड़ में शामिल गोपाल इटालिया पाटीदार समुदाय से आते हैं और वह पाटीदार आंदोलन में भी शामिल थे। वहीं, इसुदान गढ़वी एक पूर्व पत्रकार हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

अभी पढ़ें – पश्चिम बंगाल: केंद्रीय मंत्री निशित प्रमाणिक के काफिले पर बम से हमला, बीजेपी ने लगाया ये आरोप

भाजपा और कांग्रेस को टक्कर दे रही है आप

पार्टी ने जून में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कई गारंटियों की घोषणा, यात्राएं और घर-घर अभियान चलाकर की थी। पार्टी चर्चा और प्रचार के मामले में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत है।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें