Gujarat Election: गुजरात चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल आज CM उम्मीदवार की घोषणा करेंगे

arvind

Gujarat Assembly Election: आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के अहमदाबाद में रहेंगे। इस दौरान वे विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा करेंगे।

पार्टी के शीर्ष सूत्रों ने बताया कि इसुदान गढ़वी या गोपाल इटालिया संभावित रूप से आप के मुख्यमंत्री पद का चेहरा बन सकते हैं। बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव दो चरणों में होंगे। पहले चरण के तहत 1 दिसंबर को जबकि दूसरे चरण का मतदान 5 दिसंबर को कराया जाएगा, जबकि 8 दिसंबर को हिमाचल विधानसभा के साथ ही यहां भी वोटों की गिनती होगी।

आप पार्टी ने और तेज किया अभियान

भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने गुरुवार को तारीखों की घोषणा की थी। उधर, आम आदमी पार्टी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अपना अभियान और तेज कर दिया है। पार्टी शनिवार से रोड शो करना शुरू करेगी जिसमें केजरीवाल मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के साथ चलेंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक आप रोजाना दो से तीन रोड शो करेगी।

बता दें कि आप की ओर से संभावित सीएम फेस की दौड़ में शामिल गोपाल इटालिया पाटीदार समुदाय से आते हैं और वह पाटीदार आंदोलन में भी शामिल थे। वहीं, इसुदान गढ़वी एक पूर्व पत्रकार हैं और उनकी बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है।

भाजपा और कांग्रेस को टक्कर दे रही है आप

पार्टी ने जून में अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कई गारंटियों की घोषणा, यात्राएं और घर-घर अभियान चलाकर की थी। पार्टी चर्चा और प्रचार के मामले में भाजपा और कांग्रेस को कड़ी टक्कर दे रही है। गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए 92 सीटों की जरूरत है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

होम पेज पर वापस जाएँ