---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

कौन हैं अर्जुन मोढवाडिया? जिन्होंने गुजरात कांग्रेस से दिया इस्तीफा, वजह भी बताई

Arjun Modhwadia congress MLA resign from Porbandar seat may join BJP: पोरबंदर से कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वह पूर्व में गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रह चुके हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके बीजेपी में जाने की अटकलें तेज हैं।

---विज्ञापन---

Arjun Modhwadia congress MLA resign from Porbandar seat may join BJP: गुजरात में कांग्रेस पार्टी को लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। यहां कांग्रेस के दिग्गज नेता और पोरबंदर सीट से पार्टी के विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस और विधायक पद दोनों से इस्तीफा दे दिया है। बता दें गुजरात में लोकसभा चुनाव के साथ ही विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में चुनावों से ऐन पहले वरिष्ठ नेता के कांग्रेस छोड़ने के कई मायने लगाए जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

क्या बीजेपी में शामिल होंगे?

कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने सोमवार को गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। राजनीतिक गलियारों में अब यह चर्चा तेज है कि वह जल्द ही बीजेपी में शामिल होंगे और बीजेपी उन्हें आगामी विधानसभा चुनावों में टिकट दे सकती है। इससे पहले लोकसभा चुनाव में बीजेपी उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का फायदा उठाएगी।

---विज्ञापन---

ये बताई कांग्रेस छोड़ने की वजह

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अर्जुन मोढवाडिया ने कांग्रेस का अयोध्या श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आमंत्रण को अस्वीकार करना अपने इस्तीफे का कारण बताया है। उनका कहना है कि राम मंदिर में न जाना भगवान श्री राम का अपमान है। अर्जन मोढवाडिया ने अपना इस्तीफा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष रहे

अर्जुन मोढवाडिया गुजरात की राजनीति में बड़े कांग्रेस नेता रहे हैं। वह पूर्व में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। साल 2022 में उन्होंने तीसरी बार कांग्रेस की टिकट पर विधायक का चुनाव जीता था। जानकारी के अनुसार अर्जुन मोढवाडिया का 17 फरवरी 1957 में मोढवाड़ा में जन्म हुआ था। उनकी पत्नी का नाम हीराबेन है और वह किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। परिवार में उनकी एक बेटी और एक बेटा है। वह साल 2004 से लेकर 2007 मे विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रहे थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: समाजशास्त्र में M.A, डिग्री LLB की, कौन हैं उपेंद्र सिंह रावत; जिन्होंने लौटा दी बीजेपी लोकसभा की टिकट

First published on: Mar 04, 2024 06:04 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola