Air India Mumbai Flight Chaos: गुजरात के भुज एयरपोर्ट पर आज यात्रियों ने बवाला काटा। एअर इंडिया की भुज से मुंबई जा रही फ्लाइट को लेकर हंगामा हुआ, क्योंकि फ्लाइट में 15 से ज़्यादा पैसेंजर बोर्ड नहीं कर पाए थे। सीटों की कमी के कारण 15 से ज्यादा लोग मुंबई नहीं कर सके। एडवांस बुकिंग कराने के बावजूद फ्लाइट में सीट नहीं मिलने से यात्री नाराज आए। एअर इंडिया द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किए जाने से भी यात्री बेहद परेशान दिखे। यात्रियों से एअर इंडिया एयरलाइन पर बदइंतजामी के आरोप लगाए हैं। यात्रियों का कहना है कि उन्होंने एडवांस में फ्लाइट की बुकिंग कराई थी, लेकिन उन्हें सीट नहीं दी गई, जबकि उन्हें जरूरी काम से मुंबई जाना था। एयरलाइन के मिसमैनेजमेंट ने उनका दिन खराब कर दिया।
यह भी पढ़ें:अहमदाबाद प्लेन क्रैश की 32 सेकंड की कहानी, AAIB की रिपोर्ट पर एयर इंडिया और ड्रीमलाइनर ने क्या कहा?
180 की जगह 155 सीटों वाला प्लेन आया
यात्रियों ने मीडिया को बताया कि एयरलाइन अधिकारियों से बात की तो उन्होंने बताया कि मुंबई जाने वाली फ्लाइट के लिए 180 सीटों वाला प्लेन आना था, लेकिन 155 सीटों वाला प्लेन आ गया। शायद विमान में खराबी आ गई होगी, इसलिए ऐन मौके पर विमान बदलने का फैसला लिया गया होगा। बता दें कि एयरलाइन अधिकारियों ने यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था एक प्राइवेट होटल में की है। साथ ही यात्रियों को उनकी फ्लाइट री-शेड्यूल करने या रिफंड का ऑफर दिया है। वहीं फ्लाइट के लिए बोर्ड नहीं कर पाने से कोई मीटिंग का समय निकलने से परेशान नजर आया तो कोई रिश्तेदार के यहां फंक्शन में नहीं जा पाने से निराश था। एक शख्स को बिजनेस के लिए आज मुंबई जरूरी पहुंचना था, लेकिन वहीं जा नहीं सका।
यह भी पढ़ें:एअर इंडिया का प्लेन क्रैश कैसे हुआ था? AAIB की रिपोर्ट में अहमदाबाद हादसे पर 5 बड़े खुलासे
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट जारी
बता दें कि गत 12 जून को हुए अहमदाबाद प्लेन क्रैश की प्रारंभिक जांच रिपोर्ट आज AAIB ने जारी की। रिपोर्ट में हादसा होने का कारण प्लेन को इंजन का ईंधन की सप्लाई न मिलना बताया गया है। 12 जून की सुबह करीब अहमदाबाद एयरपोर्ट से टेकऑफ हुई लंदन जाने वाली फ्लाइट AI-171 क्रैश हुई थी। एयर इंडिया के बोइंग 787-8 प्लेन में 220 पैसेंजर्स और 10 क्रू मेंबर्स लंदन के लिए रवाना हुए थे, लेकिन टेकऑफ होते ही प्लेन मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की छत पर गिर गया। गिरते ही प्लेन में आग लग गई और उसमें सवार सभी लोग जिंदा जल गए। किस्मत से एक यात्री टकराते समय दरवाजा टूटने से निकलकर गिर गया और उसकी जान बच गई। हादसे में 19 आम लोगों ने भी जान गंवाई थी। गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की जान भी हादसे में गई थी। हादसे की जांच AAIB ने की है, जिसने हादसे की असली वजह रिवील कर दी है।
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
9 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
3 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
5 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
7 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
7 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
7 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines