Ahmedabad plane crash: 7 महीने तक ग्रांउडेड रहा विमान, एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर 787-8 को लेकर बड़ा खुलासा

Air India Dreamliner crash: अहमदाबाद में हादसे का शिकार हुए ड्रीमलाइनर 787-8 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के अनुसार आज से ठीक 5 साल पहले यह विमान मुंबई एयरपोर्ट पर ग्राउंडेड था। इसको लेकर एक जानकारी वेबसाइट के जरिए सामने आई है।

Ahmedabad plane crash

हादसे के बाद हॉस्टल की छत पर विमान का पिछला हिस्सा (Pic Credit- ANI)

विज्ञापन

Ahmedabad plane crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश मामले में पायलट सुमित सभरवाल का आखिरी मैसेज सामने आया है। जिसमें उन्होंने एटीसी को कहा था मेडे, मेडे, मेडे… थ्रस्ट नहीं मिल रहा, पावर कम हो रही है, प्लेन नहीं उठ रहा, नहीं बचेंगे। इस हादसे में अब तक मरने वालों का आंकड़ा 275 पहुंच चुका है। इसमें विमान यात्रियों और क्रू मेंबर के अलावा हॉस्पिटल के डॉक्टर और उनके परिजन भी शामिल हैं।

5 साल पहले ग्रांउडेड रहा विमान

इस बीच प्लेन से जुड़ी अहम जानकारी सामने नहीं आई है। जानकारी के अनुसार हादसे का शिकार हुआ बोइंग ड्रीमलाइनर 787-8 17 नवंबर 2019 से 7 महीने तक ग्राउंडेड रहा था। इसकी वजह सामने नहीं आई है। इंटरनेशनल एविएशन इंड्रस्ट्री का रिसर्च करने वाली कंपनी सिरियम के अनुसार विमान ग्राउंडेड के समय मुंबई एयरपोर्ट के स्टोरेज में रखा गया था। इसके बाद 14 जून 2020 को दोबारा सर्विस में लाया गया। ऐसे में यह समझ से परे कि विमान के ग्राउंडेड होने से जुड़ी ये जानकारी ऑनलाइन अपलोड क्यों नहीं की गई है।

Advertisment

डीजीसीए ने बनाई हाईलेवल कमेटी

डीजीसीए की गाइडलाइन के अनुसार कोई भी विमान अगर ग्राउंडेड रहता है तो उसकी जानकारी पब्लिक डोमेन में होनी ही चाहिए लेकिन ड्रीमलाइनर को स्टोरेज में रखा गया था। इसके अलावा ये टाइम शेड्यूल मेंटेनेंस से कहीं ज्यादा था। ऐसे में कुछ ऐसे सवाल है जो लगातार इस विमान को लेकर सामने आ रहे हैं।

इधर डीजीसीए ने जांच के लिए एक हाईलेवल कमेटी बना दी है। जोकि वर्तमान की एसओपी और हादसों को रोकने के लिए बनी एसओपी का अध्ययन करेगी। यह कमेटी पहले से चल रही जांचों को प्रभावित नहीं करेगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ