हवाई अड्डे पर आमने-सामने आए एयर इंडिया और IndiGo के विमान, टला बड़ा हादसा; कैसे हुई चूक?

दोनों विमान कुछ ही दूरी पर एक-दूसरे के सामने खड़े हो गए. बाद में एयर इंडिया के विमान को वहां से टो करके निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर लाया गया, जिसके बाद इंडिगो के विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी.

Air India and IndiGo

अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार शाम एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया. रनवे के पास बने टैक्सीवे पर एयर इंडिया और इंडिगो के दो यात्री विमान अचानक एक-दूसरे के बिल्कुल आमने-सामने आ गए. इस घटना से कुछ समय के लिए हवाई अड्डे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि दोनों विमानों के पायलटों की सूझबूझ से विमान कुछ दूरी पर रोक लिए गए और बड़ा हादसा टल गया. नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

कहां हुई चूक?

DGCA द्वारा साझा की गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह घटना टैक्सीवे पर दिशा के भ्रम के कारण हुई. दरअसल, मुंबई से अहमदाबाद आई एयर इंडिया की फ्लाइट AI2493 रनवे 23 पर सुरक्षित लैंडिंग करने के बाद पार्किंग बे की तरफ बढ़ रही थी. एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान को टैक्सीवे ‘C’ से होते हुए टैक्सीवे ‘G’ पर जाने का निर्देश दिया था. लेकिन, एयर इंडिया के पायलट ने दाहिने मुड़ने के बजाय विमान को सीधे टैक्सीवे ‘P’ पर आगे बढ़ा दिया, जो कि उसका निर्धारित मार्ग नहीं था.

विज्ञापन

एक ही टैक्सीवे पर आ गए दोनों विमान


जिस वक्त एयर इंडिया का विमान गलती से टैक्सीवे ‘P’ में घुसा, ठीक उसी समय इंडिगो का एक अन्य विमान 6E 5160 अहमदाबाद से मुंबई के लिए उड़ान भरने के लिए उसी टैक्सीवे ‘P’ से रनवे की तरफ बढ़ रहा था. एयर इंडिया के चालक दल को जैसे ही अपनी भूल का अहसास हुआ, उन्होंने विमान को तुरंत रोक दिया. इसके चलते दोनों विमान कुछ ही दूरी पर एक-दूसरे के सामने खड़े हो गए. बाद में एयर इंडिया के विमान को वहां से टो करके निर्धारित पार्किंग स्टैंड पर लाया गया, जिसके बाद इंडिगो के विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ