डिफेंस मिनिस्ट्री में नौकरी, 3 महीने की प्रेग्नेंसी… दिल्ली की महिला ने क्यों किया सुसाइड, जानें ससुरालियों पर क्या लगे आरोप?

दिल्ली में डिफेंस मिनिस्ट्री में काम करने वाली एक 3 महीने की प्रेगनेंट महिला ने सुसाइड कर लिया. आरोप कि उसके सुसराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर कर रहे थे

delhi pregnant woman suicide

दिल्ली में 3 महीने की गर्भवती महिला ने किया सुसाइड (Photo: AI)

दिल्ली में डिफेंस मिनिस्ट्री में काम करने वाली एक 3 महीने की प्रेगनेंट महिला ने सुसाइड कर लिया. आरोप है कि उसके सुसराल वाले उसे मानसिक और शारीरिक रूप से टॉर्चर कर रहे थे, जिससे तंग आकर उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया. मृतिका के मायके वालों में भारी आक्रोश है. उन्होंने उसके पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पुलिस ने उनकी शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और आगे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या हैं आरोप?

जानकारी के मुताबिक, द्वारका की रहने वाली 30 साल की नाजिया खानम रक्षा मंत्रालय में बतौर असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर काम कर रही थीं. उनकी शादी 11 अप्रैल 2026 को अजम अली खान से हुई थी. मृतिका के परिजनों ने बताया कि वो अपने ससुराल में बेहद परेशान थी. उसने घरवालों को फोन पर कई बार बताया कि वो उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे, जिसकी वजह से वो काफी तनाव में रहती थी. नाजिया के परिजनों के मुताबिक, नाजिया को गाली-गलौज, मारपीट और घर से निकालने के साथ जान से मारने की धमकियां भी दी जाती थीं. उनके परिवारवालों ने बताया कि 21 अगस्त को उन्हें ससुराल वालों की तरफ से एक कॉल आया, जिसमें उन्हें बताया गया कि उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया है. ये बात सुनते ही उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गई. लड़की के परिवारवालों का कहना है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या हुई है. उनकी मांग है कि इस मामले की जांच निष्पक्ष हो दोषियों को कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

नाजिया की मौत की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पूछताछ के दौरान नाजिया के पति ने बताया कि एक बहस के बाद उन्होंने खुद को कमरे में बंद कर लिया. बाद में उसने नाजिया को खिड़की से लटका हुआ पाया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने द्वारका से क्राइम टीम को मौके पर बुलाया. टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया. फिलहाल पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. उनका कहना है कि इस केस की हर एंगल से जांच की जा रही है. पुलिस मृतिका के परिवार के आरोपों और ससुराल पक्ष दोनों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ