Gujarati Natwarlal: अहमदाबाद पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ठग किरण पटेल की पत्नी मालिनी पटेल को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि मालिनी पटेल ने शहर में एक सीनियर सिटीजन के बंगले पर कब्जा करने की कोशिश की थी। बता दें कि किरण पटेल को इस महीने की शुरुआत में प्रधान मंत्री कार्यालय (PMO) में एक टॉप अफसर के रूप में पेश करने और जम्मू-कश्मीर में शीर्ष अधिकारियों के साथ बैठक करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
बंगला हड़पने के मामले में किरण पटेल पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। उसकी पत्नी मालिनी पटेल को मामले में सह-आरोपी के रूप में नामित किया गया था। FIR में कहा गया है कि किरण पटेल ने अहमदाबाद के एक पॉश इलाके में PMO में प्रथम श्रेणी के अधिकारी के रूप में खुद को पेश कर एक बंगले पर कब्जा करने की कोशिश की थी।
फरवरी 2022 का है मामला
मामले में शिकायतकर्ता जगदीश चावड़ा (63) का शिलाज इलाके में एक बंगला है, लेकिन वह निजी कारणों से इसे बेचना चाहते थे। फरवरी 2022 में किरण पटेल ने चावड़ा से संपर्क किया और खुद को रियल एस्टेट एजेंट बताया। किरण ने बंगले के मालिक से कहा कि अगर उसके बंगले का रिनोवेशन कराया जाए तो उसे अच्छी कीमत मिल जाएगी।
प्राथमिकी के मुताबिक पटेल, उसकी पत्नी मालिनी और एक इंटीरियर डिजाइनर ने चावड़ा की सहमति के बाद बंगले के रिनोवेशन का काम शुरू कर दिुया। तीनों ने चावड़ा से किश्तों में 35 लाख रुपये लिए। मरम्मत का काम शुरू होने के बाद चावड़ा अपने दोस्त के घर रहने चला गया। कुछ देर बाद चावड़ा को पता चला कि किरण पटेल और उनकी पत्नी ने बंगले के बाहर अपनी नेम प्लेट लगा रखी है।
संबंधित खबरें
अदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
3 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
1 day agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
8 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines