कौन थीं नगनथोई शर्मा? क्रू मेंबर की प्लेन क्रैश में गई जान, फूट-फूटकर रोया परिवार

Nganthoi Sharma Kongbrailatpam Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए एअर इंडिया के प्लेन क्रैश में ज्यादातर लोगों की मौत की खबर सामने आई है। इस हादसे में मणिपुर की रहने वाली क्रू मेंबर नगनथोई शर्मा का निधन हो गया।

Nganthoi Sharma Kongbrailatpam Air India

प्लेन क्रैश में जान गंवाने वाली क्रू मेंबर नगनथोई शर्मा। Credit-X

Nganthoi Sharma Kongbrailatpam Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए दर्दनाक प्लेन क्रैश ने पूरे देश को झकझोर दिया है। अहमदाबाद से लंदन जा रहा एअर इंडिया का ड्रीमलाइनर 787-8 विमान (फ्लाइट संख्या AI 171) बीजे मेडिकल हॉस्टल पर क्रैश हो गया। विमान में 242 यात्री सवार थे। हादसे में ज्यादातर लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

कौन थीं नगनथोई शर्मा? 

प्लेन में 2 पायलट, 10 केबिन क्रू सहित 242 यात्री सवार थे। दस केबिन क्रू मेंबर में नगनथोई शर्मा कोंगब्राइलाटपम भी शामिल थीं। वह मणिपुर की रहने वाली थीं। उनके साथ लामनुनथेम सिंगसन का भी इस हादसे में निधन हो गया। जानकारी के अनुसार, नगनथोई शर्मा कोंगब्राईलटपम मैतेई समुदाय से आती थीं। वहीं लामनुनथेम सिंगसन कुकी समुदाय से थीं।

विज्ञापन

महज 21 साल की नगनथोई मणिपुर के थौबल की रहने वाली थीं। वह एयर इंडिया में एयर होस्टेस थीं। नगनथोई 2 साल से एयर इंडिया में काम कर रही थीं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उनके परिवार ने कहा कि उसने सुबह 9 बजे परिवार से बात की थी। उनके माता-पिता की हालत इस हादसे के बाद बेहद खराब है। कई रिश्तेदार उनके घर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

परिवार का बुरा हाल 

दोनों के परिवार का उनके निधन के बाद से ही बुरा हाल है। नगनथोई शर्मा के परिवार का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह एलबम के साथ फूट-फूटकर रोते नजर आ रहे हैं। परिवार के सदस्य बार-बार एलबम में नगनथोई का फोटो दिखाते नजर आते हैं, फिर रोने लगते हैं।

विज्ञापन

19 की उम्र में बनी थी एयरहोस्टेस 

पिता नंदेश कुमार शर्मा का कहना है कि नगनथोई तीन बेटियों में दूसरे नंबर की थी। नगनथोई ने 2023 में एयर इंडिया जॉइन की थी। उस समय उसकी उम्र 19 साल थी। इम्फाल के डीएम कॉलेज में पढ़ाई करते हुए उसने अपना पहला सेमेस्टर एग्जाम दिया ही था। उस वक्त उसकी दोस्त एयरहोस्टेस बनने की ट्रेनिंग ले रही थीं। इंटरव्यू के लिए उसे भी बुलाया गया। इसमें उसका सिलेक्शन हो गया।

विज्ञापन

उसने कुछ समय पहले ही फोन पर कहा था कि वह अगले कुछ दिनों तक बात नहीं कर पाएगी। वह 15 जून को वापस आने वाली थी। यह उसका आखिरी कॉल था। जब हमारी बात हुई, इसके तीन घंटे बाद ही बड़ी बेटी ने फोन किया। वह घबराई हुई थी। उसने प्लेन क्रैश की जानकारी दी। नगनथोई कुछ दिनों के लिए घर आती थी।

मणिपुर में कांग्रेस विधायक सुरजाकुमार ओकराम ने कहा- मैंने परिवार से मुलाकात की। नगनथोई शर्मा और सिंग सन नामक युवतियों के परिवार से मुलाकात की, जो इंडियन एयरलाइंस की केबिन क्रू मेंबर थीं। मैं नगनथोई के परिवार के साथ हूं। मैं परिवार को एकजुट कर रहा था।

विज्ञापन

कैप्टन सुमित सभरवाल संभाल रहे थे कमान 

विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल संभाल रहे थे। कैप्टन सुमित एक लाइन ट्रेनिंग कैप्टन (LTC) थे। उनके पास 8,200 घंटों से अधिक उड़ान का एक्सपीरियंस है। उनकी सहायता के लिए फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर मौजूद थे, जिनके पास 1,100 घंटे उड़ान का अनुभव था।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ