अहमदाबाद प्लेन हादसे के बाद हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदते दिखे छात्र, सामने आया Video

Students jump from building: अहमदाबाद में दुर्घटनाग्रस्त हुआ एयर इंडिया का प्लेन जिस हॉस्टल की बिल्डिंग से टकराया था उसका एक खतरनाक वीडियो सामने आया है। जिसमें हादसे के बाद घबराए छात्र जैसे-तैसे करके बालकनी से कूदते नजर आ रहे हैं। पढ़ें भूपेंद सिंह की रिपोर्ट…

Ahmedabad plane crash Video

अहमदाबाद में हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदते छात्र (Pic Credit-News24)

विज्ञापन

Ahmedabad plane crash Video: गुजरात के अहमदाबाद में 13 जून को एयर इंडिया का प्लेन तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया था। हादसे में 275 लोगों की मौत हुई थी। इसमें विमान में सवार 241 में से 240 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं विमान जिस हॉस्टल से जाकर टकराया था, वहां पर भी कई छात्रों की जान चली गई थी। ऐसे में एक वीडियो सामने आया है जिसमें हादसे के बाद छात्र हॉस्टल की बालकनी से कूदते हुए नजर आ रहे हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि हादसे के बाद हॉस्टल की बिल्डिंग से छात्र बेडशीट और रस्सी के जरिए दूसरी और तीसरी मंजिल से लटके हुए हैं। वहीं कई छात्र कपड़ा बांधकर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं।

Advertisment

 

अब तक 135 शवों के डीएनए हुआ मिलान

बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का सोमवार रात को 10 बजे अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह, राज्यपाल और सीएम भूपेंद्र पटेल समेत कई लोग मौजूद रहे। वहीं हॉस्पिटल की मानें तो अब तक 135 शवों के डीएनए मिल चुके हैं। 101 शव अब तक उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

विज्ञापन

मामले की जांच के लिए एनआईए और डीजीसीए समेत देश-विदेश की 8 एजेंसियां जुटी हुई है। इससे पहले सोमवार को प्लेन के कॉकपिट का वॉयस रिकॉर्डर बरामद हुआ था। इससे पहले फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर बरामद हुआ था।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ