Passenger Ramesh Vishwas Kumar On Ahmedabad Plane Crash : गुजरात के अहमदाबाद में हुई विमान हादसे की घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। टेकऑफ होने के तुरंत बाद ही प्लेन क्रैश हो गया, जिसमें भीषण आग लग गई और चारों ओर धुआं फैल लग गया। इस विमान की सीट नंबर 11A पर बैठा पैसेंजर रमेश विश्वास कुमार जिंदा बचा। रमेश विश्वास का पहला बयान सामने आया है।
एअर इंडिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान से जिंदा बचे पैसेंजर रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि जब मैं उठा तो मेरे चारों ओर शव पड़े थे। मैं डर गया। मैं खड़ा हुआ और भागा। मेरे चारों ओर विमान के टुकड़े पड़े थे। किसी ने मुझे पकड़ लिया और एम्बुलेंस में डालकर अस्पताल ले गया।
यह भी पढे़ं : Ahmedabad Plane Crash : सीट नंबर 11A पर जिंदा मिला पैसेंजर, जानें क्या है नाम?
रमेश विश्वास कुमार ने कहा कि विमान दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद जोरदार विस्फोट हुआ, जिससे चारों ओर आग की लपटें थीं। उसे खुद पर विश्वास नहीं होता है कि वह जिंदा है, ये किसी करिश्मे से कम नहीं है। रमेश विश्वास को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह विमान से बाहर निकलकर सड़क पर चलता हुआ नजर आ रहा है।
एअर इंडिया के विमान हादसे में रमेश विश्वास को छोड़कर सभी यात्रियों के मरने की खबर सामने आई है। इस दुर्घटना में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी की भी जान चली गई। एयर इंडिया के अनुसार, समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 के अतिरिक्त, हमने विदेशी नागरिकों के लिए एक और हॉटलाइन नंबर +91 8062779200 जोड़ा है।
यह भी पढे़ं : विमान हादसे में 204 यात्रियों की मौत, 41 घायल, अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर ने किया बड़ा दावा
संबंधित खबरें
Kal Ka Mausam: दिल्ली-NCR में साफ रहेगा आसमान, विदाई की राह पर मानसून; कुछ राज्यों में हो सकती है हल्की बूंदा-बांदी
4 hrs agoगुजरात में UCC को मिली राष्ट्रपति की मंजूरी, उत्तराखंड के बाद बना दूसरा राज्य
9 hrs agoक्या है गुजरात सरकार का 'ऑपरेशन गंगाजल'? क्यों 2 IAS अफसरों को जबरन किया रिटायर
15 hrs agoRajkot: अस्पताल की बड़ी लापरवाही, शव की हुई अदला बदली, दूसरे परिवार ने गलती से किया अंतिम संस्कार
1 day agoगुजरात कांग्रेस में लौट सकते हैं पूर्व CM शंकरसिंह वाघेला, हाईकमान के फैसले का इंतजार
1 day ago12 महीने में 3 फैमिली मेंबर्स का मर्डर, नानी की हत्या कर ड्रम में सीमेंट से चुनवाया शव; 4 साल बाद चौंकाने वाला खुलासा
1 day ago150 साल बाद गुजरात के कच्छ में दिखा ये दुर्लभ सांप, वन विभाग और विशेषज्ञ भी हुए हैरान
2 days agoभारत की पहली LNG ट्रेन की 5 बड़ी खासियतें, साबरमती से हुई शुरुआत, अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी
5 days agoGujarat: खावड़ा रिन्यूएबल एनर्जी पार्क को मिला अपना पिन कोड, पोस्ट ऑफिस भी खोला गया
5 days agoAir India AI-171 Crash: पायलटों के संगठन ने जांच को लेकर रखी अहम मांग, नागरिक उड्डयन मंत्री को लिखी चिट्ठी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines