धमाका हुआ, भगदड़ मची, आग लगी और बिखरा मलबा... Ahmedabad Plane Crash पर चश्मदीदों के बयान

अहमदाबाद में हुई विमान क्रैश की घटना में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। हर कोई पीड़ित परिवारों के लिए दुआ कर रहा है। इस घटना से पूरा देश बेहद दुखी है। इस बीच अब चश्मदीदों ने घटना के बारे में बताया है।

Ahmedabad Plane Crash

अहमदाबाद विमान हादसे पर चश्मदीदों का बयान। IMAGE CREDIT- ANI

विज्ञापन

गुजरात के अहमदाबाद में आज 12 जून को एअर इंडिया का विमान हादसे का शिकार हो गया। ये हादसा इतना भयानक था कि जिसने भी देखा कुछ सेकंड के लिए हैरान रह गया। एअर इंडिया का ये विमान अहमदाबाद से लंदन से जा रहा था, जिसमें 242 लोग सवार थे। अहमदाबाद प्लेन क्रैश के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिनमें इस हादसे का मंजर कैद हुआ है। इस बीच अब चश्मदीदों ने इस घटना की दर्दभरी कहानी बताई है।

चश्मदीद ने बताई दर्दभरी कहानी

ANI, ने अपने एक्स अकाउंट पर एक चश्मदीद का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में शख्स ने इस भयावह घटना के बारे में बताया है। शख्स का कहना है कि मेरा यही 200 मीटर पर ऑफिस है। मैं बाहर निकला तो मैंने देखा कि जोर से आवाज आ रही है और फिर सब धुआं-धुआं हो गया। यहां पर भगदड़ मची, इसके बाद यहां आकर हादसे के हालात को देखा।

Advertisment

रिहायशी इलाके में गिरा प्लेन

शख्स ने आगे कहा कि हमने यहां आन के बाद देखा कि पूरा मलबा बिखरा हुआ है, आग लगी है और धुएं का बड़ा गुबार है। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। उस टाइम समझ नहीं आ रहा था कि क्या है? इसके बाद पता लगा कि प्लेन में आग लग गई है और फिर प्रशासन ने चारों ओर से घेर लिया। शख्स ने आगे कहा कि यहां पर प्लेन गिरा है वो रिहायशी इलाका है और वहां लोग रहते हैं।

विज्ञापन

शख्स ने क्या कहा?

इसके अलावा एक और शख्स ने इस घटना के बारे में बताया है। चश्मदीद का इस पर कहना है कि मैं अपनी फ्लाइट (इंडिगो) के लिए जा रहा था, तभी मैंने धुएं का गुबार देखा। उस टाइम मुझे से नहीं पता था कि वो प्लेन क्रैश का धुआं है। उस टाइम किसी ने कोई रीजन नहीं बताया, बस यही लग रहा था कि शायद किसी झाड़ी में आग लगी होगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ