अहमदाबाद प्लेन क्रैश में व्यापारी को मिला 70 तोला सोना, मलबे में मिले ये सामान

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में मारे गए कई लोगों का कीमती सामान मलबे से मिला है। मलबे से एक व्यापारी को लगभग 70 तोला सोना मिला है। इसके साथ ही 70 हजार रुपये भी मिले हैं।

ahmedabad plane crash gold found

अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश में व्यापारी को मिला गोल्ड।

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद में हुई प्लेन क्रैश दुर्घटना में 270 लोगों की जान चली गई। इन लोगों में भारतीय नागरिकों के अलावा ब्रिटिश अैर पुर्तगाली नागरिक भी शामिल रहे। प्लेन क्रैश जेडी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल की छत पर हुआ। जिसके बाद चारों ओर क्षत-विक्षत शव और मलबा बिखर गया। अभी प्लेन क्रैश की वजह पता लगाने के लिए भारत, अमेरिका और ब्रिटेन की एजेंसियां मिलकर काम कर रही हैं। इस बीच एक व्यापारी ने बड़ा दावा किया है। व्यापारी का दावा है कि उसे मलबे से लगभग 70 तोला सोना मिला।

विज्ञापन

70 तोला सोना और 70 हजार रुपये मिले 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए अहमदाबाद के व्यवसायी राजेश पटेल ने ये दावा किया। राजेश पटेल के अनुसार, हमें बचाव के प्रयासों के दौरान मलबे से लगभग 70 तोला सोना और लगभग 70,000 रुपये नकद मिले। राजेश का कहना है कि उन्होंने इसे सरकारी अधिकारियों को सौंप दिया है। इस गोल्ड की कीमत लगभग 83 लाख रुपये हो सकती है।

विज्ञापन

आंखें जल रही थीं 

व्यापारी ने आगे कहा- प्लेन क्रैश मेरे घर से 300 मीटर की दूरी पर हुआ। हमारे घर के पास एक डॉक्टर की एम्बुलेंस मौजूद थी। जिससे हम घटनास्थल पर पहुंचे। जब वहां पहुंचे तो चारों ओर आग और अंधेरा था। कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। लपटें इतनी तेज थीं कि हमारी आंखें जल रही थीं। धुएं के कारण अंदर जाने की भी जगह नहीं थी।

विज्ञापन

इस तरह की कोशिश 

जब आग थोड़ी ठंडी होने लगी तो हमने देखा कि हर जगह लोगों के शव पड़े थे। हम लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे थे ताकि हम उन्हें अस्पताल ले जा सकें। पूरे विमान का मलबा और शव एक ढेर में पड़े थे। हमने वहां पुरानी साड़ियों, दुपट्टों और गेहूं के लत्तों के साथ शवों को इकट्ठा करने में मदद की।

विज्ञापन

मिले ये सामान

व्यापारी ने कहा- फिर हमने देखा कि वहां लोगों का सामान भी बिखरा हुआ था। मलबे में हमें करीब 70-80 तोले सोने के अलावा जले हुए मोबाइल, ब्रिटिश, भारतीय पासपोर्ट, लैपटॉप और आईपैड मिले। हमें एक यात्री का मोबाइल चालू हालत में मिला। हालांकि इसकी स्क्रीन टूटी हुई थी। हमने इन्हें वहां के अधिकारियों को दे दिया। हमें गीता और भगवान कृष्ण की मूर्तियां भी मिलीं। हमने यह सब इकट्ठा किया और सरकारी अधिकारी को दे दिया। हालांकि मेरे पास उस जगह की एक भी तस्वीर नहीं है।

विज्ञापन

ब्लैक बॉक्स डैमेज 

बता दें कि अहमदाबाद में हुए हादसे के बाद ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया गया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि ये काफी डैमेज हो गया है। इसलिए इसे अमेरिका भेजा गया है। ब्लैक बॉक्स से पता चलेगा कि आखिर हादसे का सच क्या है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ