---विज्ञापन---

गुजरात angle-right

गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश, लंदन जा रहा था एअर इंडिया का विमान, 242 लोग थे सवार

Ahmedabad Plane Crash: गुजरात के अहमदाबाद में प्लेन क्रैश हो गया है। हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया का बताया जा रहा है। प्लेन क्रैश होने के बाद अहमदाबाद का आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है। हादसास्थल पर बचाव अभियान चल रहा है।

---विज्ञापन---

गुजरात के अहमदाबाद में आज एक प्लेन क्रैश हो गया है। हादसा मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास IGP ग्राउंड में हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया एयरलाइंस का बताया जा रहा है। प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ प्लेन यात्री विमान है।

हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं। बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। NDRF की 2 टीमें भी बचाव अभियान में जुटी हैं। गुजरात स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने विमान हादसे की पुष्टि कर दी है।

---विज्ञापन---

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और पुलिस कमिश्नर से प्लेन क्रैश हादसे पर बात की है। उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है।

 

---विज्ञापन---

242 यात्रियों के साथ जा रहा था लंदन

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 लोग सवार थे। हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान हुआ। फ्लाइट AI171 ने रनवे-23 से 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी और 1:40 बजे प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे।

---विज्ञापन---

बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास गिरा है और विमान के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। विमान में आग लग गई और काले धुएं की लपटें निकलने लगीं। हादसे का पता लगते ही एयरपोर्ट के नजदीक बने सिविल अस्पताल के डॉक्टरों की छुट्टियां रद्द करके उन्हें तुरंत ड्यूटी पर बुला लिया गया है। हादसास्थल से एंबुलेंस का अस्पताल तक आना जाना लगा हुआ है। अस्पताल का पूरा स्टाफ बचाव अभियान में जुट गया है।

 

---विज्ञापन---

वीडियो-तस्वीरों में दिखा भयावह हादसा

बता दें कि सोशल मीडिया पर प्लेन क्रैश को फोटो और वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो में हादसास्थल से उठ रही आग की लपटें और काले धुएं का गुबार देखा जा सकता है। तस्वीर में देखा जा सकता है कि विमान का एक विंग टूटकर गिर गया। पानी की बौछारें मारकर आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। विमान जलकर रख हो चुका है। पुलिस और बचाव दलों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। लोगों में भी दहशत का माहौल है।

First published on: Jun 12, 2025 02:02 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola