Ahmedabad Accident: अहमदाबाद में इस्कॉन फ्लाईओवर पर गुरुवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा सरखेज-गांधीनगर (एसजी) राजमार्ग पर इस्कॉन मंदिर के पास की है। हादसा गुरुवार सुबह करीब एक बजे की बताई जा रही है।
सोला सिविल हॉस्पिटल के मेडिकल ऑफिसर कृपा पटेल ने कहा, ”12 लोगों को अस्पताल लाया गया था, जिनमें से 9 की मौत हो चुकी थी।” उन्होंने बताया कि घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
हादसे की शिकार थार देखने को जुटी थी भीड़
जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद इस्कॉन ब्रिज पर बुधवार देर रात एक थार जीप ने डंपर में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की सूचना के बाद घटनास्थल पर भीड़ जुट गई। इसी दौरान पीछे से करीब 160 की स्पीड से आ रही जगुआर कार सड़क पर मौजूद भीड़ के बीच घुस गई।
बताया जा रहा है कि जगुआर कार कर्णावती क्लब की ओर से आ रही थी। हादसे में एक सिपाही और एक होम गार्ड समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। कहा जा रहा है कि जगुआर की टक्कर से कुछ लोग 25 से 30 फीट दूर जा गिरे।
ये भी पढ़ेंः मुंबई समेत देश के इन हिस्सो में जमकर बरसेंगे बदरा, जानें मौसम विभाग का ताजा अलर्ट
मृतकों में ये शामिल
नीरवा, निवासी- चंदलोडिया
अक्षय चावड़ा, निवासी- बोटाद
रौनक विहालपारा, निवासी- बोटाद
धर्मेंद्र सिंह (पुलिस कांस्टेबल)
क्रुणाल कोडिया, निवासी- बोटाद
अमन काची, निवासी- सुरेंद्रनगर
अरमान वाधवानिया, निवासी- सुरेंद्रनगर
घायलों को सोला सिविल अस्पताल में कराया भर्ती
बताया जा रहा है कि हादसे में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को इलाज के लिए सोला सिविल ले जाया गया। वहीं, हादसे में घायल जगुआर चला रहे शख्स को भी घायल अवस्था में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
7 days agoTMC छोड़ते ही युसूफ पठान को मिला 'गिफ्ट', 20 करोड़ का मिला विवादित प्लॉट
8 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल का पुल की खराब गुणवत्ता के विरुद्ध कड़ा रुख
10 days agoगुजरात में फार्मा कंपनी में ब्लास्ट, 5 की गई जान
11 days agoमुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने धोलेरा में विकास कार्यों की समीक्षा
12 days agoगांधीनगर की केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 प्रवासी मजदूरों की मौत
13 days agoअदाणी लॉजिस्टिक्स और CMA CGM की साझेदारी, गुजरात में चलेंगे इलेक्ट्रिक ट्रक
14 days agoगांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
15 days agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
16 days agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
17 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines