Ahmedabad Infant Dies After Given Phenyl Istead Of Vitamin Syrup: गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 11 महीने के बच्चे की मौत इसलिए हो गई कि उसे विटामिन सीरप की जगह फिनाइल दे दी गई। इस बात से अंजान मां बच्चे को 5 एमएल फिनाइल पिला दिया। जैसे ही खुराक बच्चे के पेट में गई, उसके मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद उसकी मौत हो गई। परिवार ने डॉक्टर और नर्स की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
बुखार और उल्टी की शिकायत पर कराया था भर्ती
दरअसल, 11 महीने के एक बच्चे को बुखार और उल्टी की शिकायत थी। इस पर परिवार वालों ने उसे अहमदाबाद के शारदाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया। सोमवार सुबह डॉक्टर ने बच्चे को विटामिन का सिरप दिया। इसके बाद नर्स ने परिवार को सिरप की बोतल थमा दी। निर्देश दिया कि दिन में तीन बार 5-5 एमएल पिलाना है। लेकिन जैसे ही उसने पहली खुराक दी, बच्चे के मुंह से झाग निकलने लगा। यह देख सभी घबरा गए। थोड़ी देर बाद बच्चे की मौत हो गई। मां को दवा पर शक हुआ तो उसने दवा सुंघाई तो पता चला कि वह फिनाइल जैसी है। दवा को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
अगर मिला फिनाइल तो दर्ज होगा केस
इसके बाद परिजनों ने डॉक्टर और नर्स पर इलाज में लापरवाही करने का आरोप लगाया। मामला पुलिस तक पहुंच गया है। साहेरकोटदा पुलिस ने शिकायत के लिए आवेदन लिया और कहा कि अगर यह फिनाइल पाया गया तो संबंधित अस्पताल कर्मचारी या डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा।
बोतल की टूटी थी सील
पीड़िता मां ने बताया कि बोतल की सील बरकरार नहीं थी। शहरकोटडा पुलिस निरीक्षक एमडी चंद्रवाडिया मामले की जांच कर रहे हैं। चंद्रवाडिया ने कहा मामले की जांच की जा रही है। क्या दवा की एक्सपायरी डेट निकल चुकी थी या वह सचमुच में फिनाइल थी, इसकी जांच चल रही है।
पहले भी विवादों में रहा शारदाबेन अस्पताल
यह पहली बार नहीं है जब अहमदाबाद नगर निगम द्वारा संचालित शारदाबेन अस्पताल की मेडिकल स्टॉफ की लापरवाही उजागर हुई है। इससे पहले भी अस्पताल पर लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। 2018 में अमराईवाड़ी के एक परिवार ने शिकायत की थी कि उसकी पत्नी की मृत्यु शारदाबेन अस्पताल के कर्मचारियों की लापरवाही के कारण हुई। क्योंकि डॉक्टरों ने यह नहीं बताया था कि वह स्वाइन फ्लू और निमोनिया से पीड़ित थी।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में प्रदर्शन कर रही टीएमसी, पश्चिम बंगाल में 1.32 लाख जॉब कार्ड फर्जी, करोड़ों का घोटाला: सुवेंदु
संबंधित खबरें
गांधीनगर नगर निगम चुनाव में BJP की बंपर जीत, 44 में से 38 सीटें जीतीं
1 day agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
1 day agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
2 days agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
4 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
6 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
8 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
8 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
8 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
8 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines