अगर आपके मोबाइल पर गैस बिल, आरटीओ चालान, बिजली बिल, बैंक KYC अपडेट या किसी सरकारी सेवा के नाम पर कोई अनजान लिंक या .APK फाइल आती है, तो उसे बिल्कुल भी डाउनलोड न करें. आपकी एक छोटी सी गलती आपके बैंक खाते की पूरी रकम गायब कर सकती है. अहमदाबाद साइबर क्राइम ब्रांच ने देशभर में फैले एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने इस मामले में मुख्य टेक्निकल मास्टरमाइंड पूर्णानंद उर्फ मुकेश तिवारी, विकास दास और सीताराम मंडल को गिरफ्तार किया है. जांच में पता चला है कि ये लोग मिलकर देशभर के साइबर अपराधियों को ठगी करने के लिए सॉफ्टवेयर, फर्जी डोमेन और बैंकिंग सुविधाएं मुहैया कराते थे.
ये भी पढ़ें: WhatsApp पर आ रहा नया फीचर, अनजान नंबर की चैट खोलते ही दिखेगा खतरे का अलर्ट
कैसे करते थे ठगी?
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी पूर्णानंद उर्फ मुकेश तिवारी साइबर ठगी में इस्तेमाल होने वाला खास सॉफ्टवेयर और टेलीग्राम बेस्ड सिस्टम तैयार करता था. वहीं विकास दास इस सॉफ्टवेयर को देशभर में एक्टिव करीब 400 साइबर फ्रॉड गैंग को हर महीने लगभग 12 हजार रुपये किराए पर मुहैया कराता था. तीसरा आरोपी सीताराम मंडल फर्जी डेबिट-क्रेडिट कार्ड, डोमेन और पैसों को अलग-अलग खातों तक पहुंचाने में मदद करता था. इस पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब अहमदाबाद के एक नागरिक को ‘साबरमती गैस लिमिटेड’ के नाम पर एक फर्जी .APK फाइल भेजी गई. पीड़ित ने उसे डाउनलोड कर लिया, जिसके बाद साइबर ठगों ने उसके मोबाइल का पूरा कंट्रोल अपने हाथ में ले लिया. कुछ ही समय में उसके बैंक खाते से करीब 6.70 लाख रुपये निकाल लिए गए.
जांच में क्या पता चला?
जांच में सामने आया कि ये गैंग लोगों को अलग-अलग बहानों से फर्जी ऐप डाउनलोड करवाता था. जैसे ही पीड़ित ऐप इंस्टॉल करता, ठग उसके मोबाइल की एक्टिविटी पर नजर रखने लगते थे. इसके बाद वो बैंक से जुड़े ओटीपी, मैसेज और बाकी जरूरी जानकारी हासिल कर लेते थे. आरोपी एसबीआई योनो कैश जैसी सुविधाओं का दुरुपयोग कर एटीएम से बिना कार्ड के भी नकदी निकाल लेते थे. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य डेवलपर ने यह ठगी का सॉफ्टवेयर देशभर के करीब 400 साइबर अपराधियों को किराए पर दे रखा था. यानी एक ही तकनीक का इस्तेमाल करके अलग-अलग राज्यों में हजारों लोगों को निशाना बनाया जा रहा था. साइबर क्राइम अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान नंबर से भेजी गई APK फाइल, लिंक या ऐप डाउनलोड न करें. कोई भी बैंक, गैस कंपनी या सरकारी विभाग व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए APK फाइल भेजकर ऐप इंस्टॉल करने के लिए नहीं कहता. अगर आपके मोबाइल पर इस तरह का कोई संदेश आता है, तो उसे तुरंत डिलीट करें और ऑफिशियल वेबसाइट या हेल्पलाइन से ही जानकारी लें. अगर किसी तरह की साइबर ठगी का शिकार हो जाएं, तो बिना देरी किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं.
ये भी पढ़ें: WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ी चेतावनी, गलती से भी न खोलें ये फाइलें, वरना सीधे हैक होगा फोन-लैपटॉप
संबंधित खबरें
वडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
18 hrs agoक्या भरूच की जामी मस्जिद एक जैन मंदिर है? गुजरात HC ने केंद्र से मांगा जवाब
2 days ago500 बाइकर्स के साथ वडनगर पहुंची सेवा यात्रा, भव्य समापन
4 days agoगुजरात के भावनगर में बड़ा सड़क हादसा, ट्रेलर में घुसी बोलेरो कार, 6 की मौत
6 days agoपूर्व मंत्री ने फायर ब्रिगेड 25 किमी दूर भेजकर धुलवाया अपना बंगला
6 days agoविदेश से MBBS करने वाले इंटर्न डॉक्टरों को बड़ी राहत
6 days agoगुजरात पुलिस ने कैसे 3 घंटे में ही फेल कर दिया बदमाशों का मास्टरप्लान?
6 days agoअदाणी ग्रुप हर साल 10,000 को देगा ट्रेनिंग, भुज में ग्रीन एनर्जी सेंटर शुरू
7 days agoधमाके के साथ हवा में उड़ी CNG कार, शीशों और गाड़ी के टुकड़े दूर-दर तक बिखरे
8 days agoकल का मौसम: विदाई की राह पर मानसून, कुछ राज्यों में हो सकती है बूंदा-बांदी
9 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines